
drains overflow
श्रीगंगानगर.
नगर परिषद एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में बेहतर सफाई का दावा कर रही है लेकिन नालियों में गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही।नगर परिषद और यूआईटी के लिए शहर का गंदा पानी सिरदर्द बना गया है। काफी समय से शहर में गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही।
गौरतलब है कि पहले बड़ा नाळा ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों पर आ रहा था, जबकि अब शहर के कई वार्डों में नालियां ओवरफ्लो हो चुकी है।गंदा पानी जहां-तहां सड़कों पर आ रहा है। लोगों और वाहन चालकों को जहां आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं, इन जगहों पर रहने वालों लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
शहर की विनोबा बस्ती, डी सहित ब्लॉक एरिया में पानी सड़कों पर बिखर रहा है। नालियां कचरे, गाद और गंदे पानी से अटी हैं। लोगों की शिकायतों के बावजूद सफाई नहीं हो रही। वार्ड 26, ई ब्लॉक की पार्षद कर्मजीत कौर वालिया के तो घर के आगे ही गंदा पानी भरा है। वहीं, एच ब्लॉक, ई ब्लॉक, आचार्य तुलसी मार्ग, भारतीय खाद्य निगम कार्यालय के पास आदि जगह भी कमोबेश यही हाल है।
निस्तारण की कवायद जारी
नगर परिषद के कार्यवाहक सफाई अधिकारी गौतमलाल का कहना है कि सद्भावनानगर स्थित गंदे पानी के गड्ढे की भराव क्षमता जवाब दे गई है। यहां पहले से ही गंदा पानी बहुत मात्रा में भरा है। वहीं, गुरुनानक बस्ती के पास स्थित गड्ढों की स्थिति भी ऐसी ही है। यहां गड्ढे पहले ही जवाब दे चुके हैं लेकिन एसटीपी के लिए बोरवेल खोदकर उनका पानी भी इसी गड्ढे में डाला जा रहा है। इन कारणों से दोनों जगह स्थित गड्ढों की भराव क्षमता खत्म हो चुकी है। गड्ढों में पानी नहीं जाने से शहर में नालियां ओवरफ्लो हो रही है। इस समस्या के निस्तारण की कवायद जारी है।
Published on:
29 Nov 2017 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
