2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूल घटी, गर्मी बढ़ी, अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस

इलाके में रविवार को हवा में घटी धूल ने तापमान बढ़ा दिया।

2 min read
Google source verification
weather

weather

-अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर.

इलाके में रविवार को हवा में घटी धूल ने तापमान बढ़ा दिया। पश्चिमी हवा के चलते तापमापी का पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे इलाके में जबर्दस्त गर्मी का असर रहा। रविवार का दिन होने से अधिकांश लोग पूरा दिन घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से लोग घरों से निकले भी तो सिर को टोपी, रुमाल आदि से ढककर।

जिला कलक्टर ने इस अधिकारी को दिया एक सप्ताह में सरकारी आवास खाली करने का आदेश

शहर के मुख्य मार्गों पर गर्मी के चलते दिन में सन्नाटा पसरा रहा। छुट्टी का दिन होने से सड़कों पर ज्यादा आवाजाही तो सुबह से नहीं थी लेकिन दोपहर होते-होते तो सन्नाटा पसर गया। यही हाल शहर की अंदरुनी कॉलोनियों का था। यहां सुबह 11 बजे के बाद तो सभी लोग घरों में दुबके नजर आए।

धानमंडी में व्यापार लगभग ठप, किसानों की हड़ताल का व्यापक असर

शाम तक गर्मी का असर
आलम यह था कि शाम तक गर्मी से राहत नहीं मिल रहा थी। शाम छह बजे के आसपास सूरज पश्चिमी दिशा की ओर था लेकिन गर्मी का असर अब भी बना हुआ था । हवा में गर्मी शाम तक जारी थी। शाम को लोगों ने पार्कों में गर्मी से राहत पाई। रविवार को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 57 प्रतिशत और शाम को 15 प्रतिशत दर्ज की गई।

जॉर्डन हत्याकांड : आरोपितों की तलाश में टीमें, पूछताछ जारी

अभी चौबीस घंटे रहेगी तेज गर्मी
मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां बताते हैं कि अगले चौबीस घंटे में इलाके में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। इस दौरान लू चल सकती है। उन्होंने बताया कि हवा में धूल घटने से तापमान बढ़ा है। इसके साथ ही पश्चिमी हवा ने भी गर्मी बढ़ाई है।

बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर आयुक्त को फटकार

Story Loader