
कारों की आमने-सामने की टक्कर में सूरतगढ़ थर्मल के अधिशासी अभियंता की मौत
-रावतसर जा रहे थे अधिशासी अभियंता बतरा
-बतरा की पत्नी रावतसर के राजकीय विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत
सूरतगढ़ तापीय विद्युत परियोजना से रावतसर को जाने वाली सडक़ पर कारों की आमने सामने की टक्कर में सूरतगढ़ थर्मल के अधिशासी अभियंता की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सूरतगढ़ तापीय विद्युत परियोजना के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार बतरा कार से रावतसर जा रहे थे।
थर्मल से मेगा हाइवे को जोडऩे वाली सडक़ पर धन्नासर कैंची के नजदीक अचानक से सामने से आ रही तेज गति कार की टक्कर से अधिशाषी अभियंता बतरा की मौत हो गई।
ज्ञातव्य है कि अधिशाषी अभियंता बतरा की पत्नी रावतसर के राजकीय विद्यालय में अध्यापिका है। अधिशाषी अभियंता गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण रावतसर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने घायलों को रावतसर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया । जहां चिकित्सको ने बतरा को मृत घोषित कर दिया। वही बतरा की कार से भिडऩे वाली कार में सवार दोनों घायलों को गंभीर चोटों के कारण अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
अधिशाषी अभियंता के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव श्रीकरणपुर ले जाया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में थर्मल के अधिकारी और कर्मचारी रावतसर के चिकित्सालय पहुंचे।
Updated on:
25 Apr 2019 12:11 pm
Published on:
25 Apr 2019 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
