3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपुर हैड पर महाराजा गंगासिंह की पंच धातु की प्रतिमा स्थापित

- जिला प्रशासन के प्रयासों से लगी प्रतिमा

less than 1 minute read
Google source verification
शिवपुर हैड पर महाराजा गंगासिंह की पंच धातु की प्रतिमा स्थापित

शिवपुर हैड पर महाराजा गंगासिंह की पंच धातु की प्रतिमा स्थापित

श्रीगंगानगर. इलाके में जीवनदायिनी नहर लाने वाले महाराजा गंगासिंह की की प्रतिमा शनिवार को शिवपुर हैड पर स्थापित कर दी गई है। यहां प्रतिमा स्थापना को लेकर जिला कलक्टर महावीर प्रसाद वर्मा की ओर से इसकी पहल की गई थी। जल्द ही प्रतिमा का लोकार्पण कराया जाएगा।


प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कुछ माह पहले जिला कलक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ शिवपुर हैड का निरीक्षण किया था। जहां विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया था कि 26 अक्टूबर 1927 को महाराजा गंगासिंह ने शिवपुर हैड से जीवनदायिनी नहरों में पानी छोड़ा था, जो वे सतुलज से नहर से यहां तक लगाए थे।

इस पर जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा था कि इलाके को जीवन देने वाले महाराजा गंगासिंह की यहां प्रतिमा क्यों नहीं है। इसी के बार प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में इस पर चर्चा हुई सभी विभागों के अधिकारियों व प्रमुख लोगों के सहयोग से प्रतिमा लगाने का निर्णय हुआ था। शनिवार दोपहर को यह प्रतिमा शिवपुर हैड पहुंची जहां प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया। जल्द ही प्रतिमा का लोकार्पण कराया जाएगा।


तीन माह में बनी प्रतिमा
- जयपुर के मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास ने बताया कि जिला कलक्टर की ओर से यह 11 फिट ऊंची प्रतिमा बनवाई गई है, जिसको बनाने में तीन माह का समय लगा। प्रतिमा ईटेलियन मोम पद्धति पर बनी है। प्रतिमा बनाने से पहले बीकानेर से इसकी फोटो ली गई थी। जिसको 15 कारीगरों ने 3 माह में बनाकर तैयार किया।

मूर्तिकार व्यास ने बताया कि अब वे 300 प्रतिमाएं बना चुके हैं। जिसमें सबसे ऊंची महाराणा प्रताप की 57 फिट प्रतिमा उदयपुर में लगी है। गंगानगर में पहली प्रतिमा इन्दिरा गांधी की लगाई थी। वे अभी तक महाराणा प्रताप की 31 प्रतिमाएं, राणा सांगा, पृथ्वीराज चौहान गोगाजी आदि की बना चुके हैं।

Story Loader