पुलिस थाने में निर्मित स्वागत कक्ष का लोकार्पण किया, शीघ्र खुलेगी हैंडबॉल एकेडमी
सादुलशहर (श्रीगंगानगर). राजस्थान शिक्षा का हब बनता जा रहा है। राज्य सरकार आम आदमी के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। यह बात राजस्थान के गृह राज्य मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र ङ्क्षसह यादव ने कही। वे मंगलवार को लालगढ़ जाटान में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत 4.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण के शिलान्यास व पुलिस थाना में 10 लाख रुपकी लागत से निर्मित स्वागत कक्ष के लोकार्पण के बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जनसभा को सम्बोधित रहे थे। समारोह की अध्यक्षता विधायक जगदीशचन्द्र जांगिड़ ने की।
मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र ङ्क्षसह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्ष में करीब 5 हजार महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, आठवीं व दसवीं तक के समस्त विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के समय प्रदेश में 250 राजकीय महाविद्यालय थे, वर्तमान में ये बढकऱ करीब 600 हो गए हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधायक जांगिड़ ने सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े चार वर्ष में हुए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लालगढ़ जाटान में विधानसभा चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा करने का सतत प्रयास किया है। तीन वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री बजट घोषणा में लालगढ़ जाटान ग्राम पंचायत को नगरपालिका का दर्जा दिलाया। इसके साथ राजकीय महाविद्यालय को स्वीकृत करवाया व हैंडबॉल एकेडमी खुलवाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 से 6 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं। क्षेत्र में चार महाविद्यालय (3 स्नातक व 1 आइटीआइ), 37 विद्यालय क्रमोन्नत व 22 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्वीकृत किए हैं। आने वाले एक पखवाड़े के भीतर क्षेत्र में शेष बचे ङ्क्षसचाई पानी के खाळों को पक्का व गांव मम्मड़ से सूरतगढ़ नेशनल हाइवे तक सडक़ का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इससे पूर्व गृह राज्य मंत्री यादव व विधायक जांगिड़ ने महाविद्यालय भवन का शिलान्यास नींव पत्थर रखकर व निर्माण पट्टिका का अनावरण कर किया। इसके साथ कस्बे के बाङ्क्षशदों ने गृह राज्य मंत्री व विधायक का 21 किलो की माला पहनाकर, सरोपा व तलवार भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। मंच संचालन पार्षद विजयपाल कड़वासरा ने किया।
—————————-
यह रहे मौजूद
समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक देशमुख परिस अनिल, नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश रानी मेघवाल व इओ हेमंत कुमार तंवर, सीओ ग्रामीण संजीव चौहान, पुलिस थाना अधिकारी परमेश्वर सुथार, एसडीएम योगेश ङ्क्षसह देवल, तहसीलदार पूनम कंवर, सादुलशहर पंचायत समिति प्रधान निशान ङ्क्षसह संधू, श्रीगंगानगर पंचायत समिति प्रधान सुरेन्द्रपाल ङ्क्षसह बराड़, बीडीओ जितेन्द्र खुराना, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष साहिल बंगाली, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.ओम पारीक, कांग्रेस नेता महेन्द्र चौधरी, जगदीश दौवण, कुलदीप गोदारा, राजेन्द्र टाक, रामनिवास डूडी, विजय गोयल, कुलदीप ङ्क्षसह संधू, बलवीर जांगिड़, एहसान अली, निशान ङ्क्षसह, संजीव अग्रवाल, अजीत ङ्क्षसह मल्ली व बॉबी बराड़ सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।