4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

बैंक के आगे कार में रखे सवा चार लाख रुपए पार

Four and a half lakh rupees kept in the car in front of the bank- शिव चौक के पास हुई वारदात, बाइक सवार होकर आए थे दो युवक

Google source verification

श्रींगंगानगर। कोतवाली क्षेत्र शिव चौक के पास बैंक के आगे कार में रखे सवा चार लाख रुपए की चोरी हो गई। इस सूचना पर कोतवाली और जवाहरनगर पुलिस दौड़ी लेकिन यह मामला कोतवाली एरिया का पता लगने पर जवाहरनगर पुलिस वापस लौट आई। इधर, कोतवाली सीआई देवेन्द्र सिंह की अगुवाई में पुलिस ने घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में सुराग ढूंढने का प्रयास किया हैं। यह वारदात बुधवार दोपहर करीब बारह बजे उस समय हुई जब न्यू क्लॉथ मार्केट के सटे आईसीआईसी बैँक से एक परिवार करीब साढ़े छह लाख रुपए की राशि निकालकर अपनी कार में बैठने की तैयारी में था। यह कार बैंक के आगे पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण पैन्टालून शोरूम के पास नारियल बेचने वाले के पास खड़ी कर दी।

बैँक से राशि निकलवाने के बाद पीडि़त अपने परिवार के सदस्य के साथ रोड क्रॉस कर कार में बैठने की तैयारी कर रहा था कि तब देखा कि कार का पिछला टायर तो पंक्चर हैं। बैक से निकलवाई राशि को दो भागों में बांट लिया। कुछ नकदी अपनी जेब में डाल ली जबकि करीब सवा चार लाख रुपए की राशि को प्लास्टिक की थैली में डालकर उसे कार के डेस बोर्ड पर रख दी। टायर पंक्चर होने पर उसने हवा भरने के लिए कार के पीछे से पंप निकाला और उसे भरने लगा। तभी मौका पा कर अज्ञात चोर ने कार की डेस बोर्ड पर रखी करीब सवा चार लाख रुपए पर कर लिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिख रहा था कि चोर ने यह राशि चुरा कर अपने दूसरे साथी की बाइक पर बैठकर बालाजी क्लॉथ मार्केट के गेट से वापस शिव चौक की अेार से भाग गए।
इधर, कोतवाल देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव 20 जैड निवासी सुखवंत सिंह की ओर से दिए गए परिवाद पर एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। वहीं अज्ञात चोरों के बारे में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस चोरी की घटना को फिल्मी स्टाइल से अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की गई। जैसे ही कार से उतरकर सुखवंत सिंह और उसके परिवार के सदस्य कार को रोककर बैंक में पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार आए दो युवकों ने कार के पिछले हिस्से के टार के पास आकर खड़े हो गए। इन दोनों में से एक जने ने सूए से कार का टायर पंक्चर तक किया। इन चोरों को पता था कि जैसे ही राशि लेकर बैंक से बाहर आएंगे तो कार में बैठने से पहले झपट्टा मारा जाएगा या फिर रुपए की चोरी की जाएगी। जिस दिमाग से इन चोरों ने सोचा वैसे ही पूरा घटनाक्रम देखने को मिला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पंक्चर के बाद बाइक पर आए चोर अलग अलग हो गए।