24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीप रेहड़े की टक्कर में चार जनों की मौत सात घायल

सूरतगढ चिकित्सालय में भर्ती करवाये गए है व मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिये गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 17 Feb 2018, 7:34 AM IST

accident

रामसिंहपुर. सूरतगढ

क्षेत्र के निकटवर्ती सूरतगढ छतरगढ सड़क पर गांव भोपालपुरा के चक पांच सीएम फांटे पर शुक्रवार रात नौ बजे जीप व टेक्टर ट्रोले की आमने सामने टक्कर में एक महिला सहित चार जनों की मौत हो गई व सात जने घायल हो जाने से उनको सूरतगढ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है । सूचना मिलते ही राजियासर पुलिस मौके पर पंहुचकर सड़क से दुर्घटना ग्रस्त हुए वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया गया तथा डैड बॉडी को सूरतगढ मोर्चरी में रखवाया गया है।

हाईकोर्ट ने तीन दिन में मांगा जवाब


एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजकर दस मिनट पर सूरतगढ छतरगढ सड़क पर भोपालपुरा गांव के चक पांच सीएम फांटे पर एक जीप आरजे 32 यूए 2038 सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रोले से टकरा गई। जिससे जीप चालक पप्पूखां पुत्र ईमामखां 30 साल निवासी हिंदोर व संकुतला पत्नी बृजलाल जाति सैन 40 साल निवासी मालेर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बृजलाल पुत्र सुगनाराम जाति सैन 45 साल निवासी मालेर व राजाराम पुत्र साहब राम जाति जाट 42 साल निवासी असरासर ने चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि जीप में ग्यारह सवारीयां थी।

जिसमे से जोतराम पुत्र शंकरलाल जाति जाट 50 साल निवासी वार्ड नम्बर सात सूरतगढ, सिलोचना पत्नी राजेन्द्रसिंह 50 साल निवासी सोमासर, सुभाष पुत्र राजेन्द्रसिंह 48 साल जाति सैन निवासी सोमासर, रामकुमार पुत्र सुगनाराम 36 साल जाति सैन निवासी हरदासवाली, सुन्दर लाल पुत्र सुगनाराम जाति सैन निवासी हरदासवाली, माफिया पुत्री दलेर खां 4 साल व सलमान पुत्र दलेर खां 3 साल निवासी लाखनसर (छतरगढ) घायल हो गए है। जो सूरतगढ चिकित्सालय में भर्ती करवाये गए है व मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिये गए है।

घरों में हो रही सीवरेज के पानी की आपूर्ति


खतरनाक मोड़ व सफाई नही होने से होती है दुर्घटना
सूरतगढ छतरगढ सड़क पर गांव भोपालपुरा तीन किमी आगे चक पांच सीएम को जाने वाली लिंक सड़क पर खतरनाक मोड़ है व सड़क पर पहाड़ी बबूल के पेड़ तथा झाड़ झखाड़ होने से सामने से आने वाला वाहन दिखाई नही पड़ने से यहां पर कई बार दुर्घटनाएं घट चुकी है। परन्तु विभाग की अभी तक भी आंखे नही खुली है। गत अगस्त में भी इसी मोड़ पर बाईक व जीप की भिड़त हुई थी। जो वाहन करिबन दस दिनों तक लावारिस हालात में सड़क पर पड़े रहे ।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग