4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी कॉल से हो रही लाखों की ठगी

मोबाइल फोन पर फर्जी कॉल से उपभोक्ताओं से लाखों रुपए ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। उपभोक्ताओं को एेसी कॉल के प्रति सावचेत रहने की जरूरत है।

2 min read
Google source verification
demo pic

demo pic

-जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता पर कार्यशाला

श्रीगंगानगर.

मोबाइल फोन पर फर्जी कॉल से उपभोक्ताओं से लाखों रुपए ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। उपभोक्ताओं को एेसी कॉल के प्रति सावचेत रहने की जरूरत है। यह बात उपभोक्ता मार्गदर्शन समिति जोधपुर की ओर से यहां होटल स्काई में आयोजित जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कार्यशाला में मुख्य वक्ता राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी एनके वर्मा ने कही।


उन्होंने कहा कि एटीएम से रुपए निकालने के दौरान जाली नोट या खराब नोट आने पर उपभोक्ता बैंक अधिकारी के पास जाकर शिकायत करता है। बैंक एेसे नोट को स्वीकार करने में आनाकानी करते हैं, एेसे में उपभोक्ता एटीएम से जिस समय यह नोट निकला है या आया है तो उसी समय एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आगे नोट को दिखाना चाहिए। ताकि संबंधित नोट का नम्बर उस सीसीटीवी फुटेज में साफ आ सके। एेसा करने से उपभोक्ता के पास साक्ष्य बनता है। यदि बैंक अधिकारी इनकार करता है तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा सकती है।

इस मौके पर उपभोक्ता संरक्षण समिति संगरिया के अधिवक्ता संजय आर्य का कहना था कि यदि कोई व्यक्ति पॉलिसी लेता है तो उस समय संबंधित बैंक या फाइनेंस कंपनी या बीमा कंपनी कई कागजों पर साइन करवाता है तो ऋण लेने से संबंधित नियम और शर्ते नहीं पढ़ी जाती। एेसे में नियम है कि करीब पन्द्रह दिन की अवधि में वह उसका अध्ययन कर सकता है, यदि शर्त उपभोक्ता का सही नहीं लगती है तो वह पॉलिसी को जमा करवा अपनी राशि वापस ले सकता है।


जोधपुर समिति के सचिव लियाकत अली ने बैंकिंग सेवाओं में आने वाली परेशानियों और उनके समाधान के बारे बताया। श्रीगंगानगर समिति के जिला समन्वयक अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कार्यशाला में उपस्थितजनों के पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए। इससे पहले व्याख्याता भुवनेश शर्मा ने उपभोक्ता कानून के प्रावधान बताए। उद्योगपति विजय गोयल, एसबीआई के परमजीत कटारिया और सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के राजेश बब्बर आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग