भारत का प्रीतिनिधित्व करेगी
श्रीगंगानगर. प्रदेश की पहली ऐसी महिला होगी जो जलवाय बल अंटार्कटिका अभियान में एक अधिकारिक टीम के सदस्य के रूप में श्रीगंगानगर की बेटी भारत का प्रतिनिधत्व करेगी। जो देश, प्रदेश के साथ ही जिले का नाम रोशन करेगी।
शहर में तीन ई छोटी डाल कॉलोनी निवासी दिलीप डाल की प्रतिभावान बेटी कोमल प्रदेश की पहली ऐसी महिला है, जिसे प्रसिद्ध खोजकर्ता रॉबर्ट और बार्नी स्वान और वैज्ञानिकों की टीम के साथ आमंत्रित किया है। जो प्रदेश व जिले के लिए गौरव की बात है।
कोमल बताती हैं कि वे उच्च अध्ययन के लिए दिल्ली गई और वर्तमान में स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण के मुद्दों पर एक संस्था के साथ दिल्ली में कार्य कर रही हैं। ग्रामीण से शहरी स्थान में बदलाव से उन्हें समुदायों के बीच अंतर पर ध्यान देने में मदद मिली। कोमल को विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव करने के लिए यात्रा पसंद है। वे एक एवीड ट्रेकर हैं, जिसने उनको 2018 में लद्दाख में चदर ट्रेक करने और व्यक्तिगत जलवायु परिवर्तन का गवाह बनाया। बचपन से कोमल का झुकाव पर्यावरण के मुद्दों की ओर रहा। राबर्ट स्वान दोनों धु्रवोंं पर चलने वाले पहले व्यक्ति थे और बार्नी इतिहास में पहले व्यक्ति है, जो पूरी से अक्ष्य ऊर्जा से संचालित दक्षिणी धु्रव पर चलते हैं।