श्री गंगानगर

राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में 20 जुलाई से आवेदन

-पहले वर्ष कक्षा एक से आठवीं तक, द्वितीय वर्ष 9वीं की कक्षाएं होगी शुरू

2 min read
राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में 20 जुलाई से आवेदन

राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में 20 जुलाई से आवेदन

-पहले वर्ष कक्षा एक से आठवीं तक, द्वितीय वर्ष 9वीं की कक्षाएं होगी शुरू

श्रीगंगानगर. ब्लॉक स्तर पर स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) व अन्य राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक नवीन प्रवेश प्रक्रिया 20 से 30 जुलाई तक चलेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने कक्षा एक से आठवीं तक 5 अगस्त तक प्रवेश प्रकिया पूर्ण कर कक्षाएं प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया है। श्रीगंगानगर जिले में इस सत्र से रायसिंहनगर में जीयूपीएस कंप्लसरी, जीजीएसएस नई मंडी घड़साना, जीयूपीएस पदमपुर, जीयूपीएस नंबर-1 सादुलशहर, जीपीएस वार्ड नंबर छह श्रीविजयनगर व श्रीगंगानगर जीजीएसएस नेतेवाला स्कूल को अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। इनमें प्रवेश की संपूर्ण प्रकिया प्रधानाचार्य को करने के लिए पाबंद किया गया है। जहां पर प्रधानाचार्य नहीं है वहां पर वर्तमान संस्था के प्रधानाचार्य को यह कार्य करना होगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 20-21 के बजट घोषणा में मुख्यमंत्री ने राÓय के 167 ब्लॉक में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की गई थी। इसकी अनुपालना इसी शैक्षणिक सत्र से इन विद्यालयों में प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा की गई। सूरतगढ़ व अनूपगढ़ ब्लॉक में अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा नहीं की गई जबकि इन दोनों ब्लॉक में एक-एक मॉडल स्कूल पहले से संचालित किया जा रहा है।

कक्षा एक से पांचवी तक 30-30 सीट

कक्षा एक से पांचवीं के लिए अधिकतम 30 तथा कक्षा छह से आठवीं तक अधिकतम 35 एवं कक्षा नौ से 12 वीं तक 60 विद्यार्थी प्रति सैक्शन निर्धारित किए गए हैं। कक्षा एक में समस्त सीटों के लिए तथा कक्षा दो से आठवीं में पूर्व अध्ययनरत विद्यार्थियों से सत्र 2020-21 में अंग्रेजी माध्यम में अध्ययनरत रहने का विकल्प प्राप्त किया जाए। शेष सीटों के लिए प्रवेश आवेदन प्राप्त कर लॉटरी के माध्यम से किया जाए।

विद्यार्थियों को क्या होगा लाभ
अब ब्लॉक स्तर पर सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई नि:शुल्क करवाई जा सकेगी। जबकि निजी विद्यालयों में गरीब व मध्यम वर्ग के परिवार के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाई करवाना वर्तमान दौर में इतना आसान नहीं है।

प्रवेश की यह रहेगी टाइम लाइन
प्रवेश के लिए आवेदन पत्र लेना-20 से 30 जुलाई तक

प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना-31 जुलाई
कक्षा एक से आठवीं के लिए लॉटरी निकालने की तिथि-2 अगस्त

कक्षा एक से आठवीं तक नवप्रवेशित विद्यार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना-4 अगस्त
कक्षा एक से आठवीं तक प्रवेश कार्य पूर्ण कर कक्षाएं प्रारंभ करना-5 अगस्त

Published on:
18 Jul 2020 06:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर