श्री गंगानगर

आयकर के बड़े सर्च ऑपरेशन में आईटी एक्सपर्ट टीमों से मदद

Help from IT expert teams in the big search operation of Income Tax- कांग्रेस नेता, कॉलोनाइजर और टोल ठेकेदार के ३३ ठिकानों पर सर्वे दूसरे दिन भी जारी

2 min read
आयकर के बड़े सर्च ऑपरेशन में आईटी एक्सपर्ट टीमों से मदद

श्रीगंगानगर. मुंबई से लेकर जिला मुख्यालय तक आयकर विभाग के बड़े सर्च ऑपरेशन में अब आईटी एक्सपर्ट और वैल्यूवर्स एक्सपर्ट की टीमों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

दूसरे दिन शुक्रवार को भी कांग्रेस नेता, कॉलोनाइजर और टोल ठेकेदार के ३३ ठिकानों पर सर्च अभियान जारी रहा। गुरुवार रात को भी आयकर विभाग की अलग अलग टीमों ने इन ठिकानो पर ही एक एक एंट्री को जांचा और इससे जुड़े दस्तावेजों की फाइलें बनाई।

इस ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों का कहना है कि देर रात या शनिवार सुबह तक यह सर्वे की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। अधिकारियों का कहना है कि तीनों कारोबारियों के करीबी लोगों के कम्प्यूटर और लेपटॉप से कई डाटा साफ किया गया है, इस डिलीट किए गए डाटा को फिर से अपलोड करने के लिए साइबर एक्सपर्ट की टीमों को यह काम सौंपा है।

वहीं कांग्रेस नेता और कॉलोनाइर की ओर से रियल एस्टेट और माइनिंग के कारोबार में आय-व्यय की एंट्रियों के अलावा उनके दस्तावेजों के आधार पर मार्केट वैल्यू का आंकलन करने के लिए वैल्यूवर्स टीमों को अधिकृत किया गया है।

इसके अलावा हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर आयकर अधिकारियों को तीनों कारोबारियों के करीबियों से जुड़े लोगों की सूची बनाकर उनके घरों और ऑफिसों से संबंधित दस्तावेजों लाने की जिम्मेदारी तय की है।

तीनों कारोबारियों के करीबियों के यहां गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे से लेकर शुक्रवार रात तक आयकर विभाग के अफसरों की टीमें बिन बुलाए मेहमान बनकर वहां डेरा डाले रखा।

यहां तक कि इन करीबियों के मोबाइल फोन भी बंद करवा दिए है। आयकर विभाग के इन अफसरों ने टैंट हाउस से सोने के लिए गद्दे भी मंगवाए और होटलों से अपने लिए खाने का इंतजाम भी कराया।

इन करीबियों को घर में नजरबंद कर दिया। घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आगे पुलिस फोर्स भी लगा दी है। इसके अलावा करीबियों के रिश्तेदारों से भी प्रोपर्टी निवेशकों के बारे में पड़ताल की जा रही है।
इधर, आयकर सर्वे के दायरे में आए कांग्रेस नेता से जुड़े लोगों का कहना है कि चौबीस घंटे पहले आयकर विभाग की टीम आने की सूचना मिल चुकी थी।

इन लोगों में यह चर्चा थी कि जयपुर से संयुक्त टीम रवाना हुई तो यह सूचना कारोबारियों के मोबाइल फोन पर आ चुकी थी। इस कारण नई प्रोपर्टी की खरीद फरोख्त से हुई सौदे की फाइलों और दस्तावेजों को संबंधित लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भिजवा दिए थे।

यहां तक कि ब्लॉक एरिया में बुधवार रात को एेसे मुनीमों और करीबियों की मीटिंग भी की गई। अब इस मीटिंग में आए लोगों के बारे में वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। .
इस बीच, इलाके में नई नई कॉलोनियां बनाकर भारी निवेश करने के संबंध में हनुमानगढ़ रोड पर स्थित एक कॉलोनाइजर की कॉलोनी में सौलह लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई अब तक चल रही है।

इसमें से कई प्रोपर्टी डीलर है। संयुक्त टीम अधिकारियों ने संकेत दिया कि इन प्रोपर्टी डीलर में कॉलोनाइजर के कई रिश्तेदार है।

जिनको प्रोपर्टी डीलर के रूप में बाजार में खरीद फरोख्त करने की खुली छूट दे रखी थी। इस कॉलोनी या इस समूह की कॉलोनियों में भूखंडों के सौंदेबाजी करने के लिए बाजार या अन्य इलाके के प्रोपर्टी डीलर की नो एंट्री कर रखी थी।

Published on:
29 Oct 2021 10:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर