24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईकोर्ट ने तीन दिन में मांगा जवाब

बॉर्डर होमगार्ड भर्ती में अनियमितता के मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय ने होमगार्ड प्रशासन को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 16 Feb 2018, 9:22 AM IST

Border home guard

रायसिंहनगर.

बॉर्डर होमगार्ड भर्ती में अनियमितता के मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय ने होमगार्ड प्रशासन को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। प्रभावित अभ्यर्थियों के अधिवक्ता इन्द्रजीत यादव ने बताया कि उच्च न्यायालय ने होमगार्ड प्रशासन से भर्ती संबंधी पत्रावली तलब कर तीन दिन में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। उच्च न्यायालय ने यह निर्देश गजसिंहपुर क्षेत्र में फूसेवाला की बॉर्डर होमगार्ड की कंपनी में हुई अनियमितता से प्रभावित अभ्यर्थी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए हैं।

Video: घर मे चुड़ा फेक्ट्री बनाकर करवा रहे थे बाल मजदूरी, 5 बाल मजदूर मुक्त

उधर, बॉर्डर होमगार्ड की कंपनी पर धरने पर बैठे युवकों को विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया है। रायसिंहनगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश सिकरवाल ने कहा कि बेरोजगार योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। किसान सभा के श्योपत मेघवाल, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष राकेश ठोलिया के अलावा राजस्थान बेरोजगार संघर्ष समिति के अजीत कुमार ने भी समर्थन दिया है।

आज से शुरू होगा बेमियादी अनशन
रायसिंहनगर में एफ कंपनी पर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने शुक्रवार से बेमियादी अनशन की चेतावनी दी है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने तीन दिन में जांच का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में प्रभावित अभ्यर्थी शुक्रवार से एफ कंपनी पर बेमियादी अनशन शुरू करेंगे।

घरों में हो रही सीवरेज के पानी की आपूर्ति


पकौड़े बेचकर जताया आक्रोश
उधर, राजस्थान बॉर्डर होमगाड्र्स की एफ कंपनी पर धरने पर बैठे युवकों ने गुरुवार को अनोखे अंदाज में अपना आक्रोश जताया। प्रभावित युवकों ने धरनास्थल पर पकौड़े बेचकर राहगीरों को पीड़ा बताई। इस मौके पर सुनील कुमार, मोहनलाल, अमीचंद, मुकेश कुमार, मुखराम सहित बड़ी संख्या में प्रभावित युवक मौजूद थे। बॉर्डर होमगार्ड भर्ती में अनियमितता के मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय ने होमगार्ड प्रशासन को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग