
हेरोइन तस्करी कर रहा था पति-पत्नी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। एसएसबी रोड पर पंजाब से हेरोइन की सप्लाई देने आए पति-पत्नी दोनों को जवाहरनगर पुलिस ने गिरफ़तार किया है। देर रात इस संबंध में जवाहरनगर पुलिस ने कार से 35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जवाहरनगर के सीआई आईपीएस प्रशिक्षु रमेश ने बताया कि मीरा चौकी प्रभारी एसआई रामविलास बिश्नोई की अगुवाई में पुलिस दल को बुधवार को एक कार से हेरोइन की सप्लाई आने की सूचना मिली थी। इस सूचना के अनुरुप एसएसबी रोड से चक 4 ई छोटी जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने एक कार को रूकवाया। इस कार से 35 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपी लखविन्द्र सिंह पुत्र हरभजन सिंह और उसकी पत्नी दीपिका रानी को गिरफ्तार किया।.
यह दंपती पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट शहर के गुरुनानक बस्ती के रहने वाले हैं। यहां किसे हेरोइन देने के लिए आए थे, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं पंजाब पुलिस से इन पति-पत्नी की पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी जुटाई गई है। जवाहरनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार यह दंपत्ती मीरा चौक क्षेत्र में हेरोइन जिसे चिट़टा भी बोला जा रहा है, इस मादक पदार्थ की सप्लाई देने के लिए आ रहा था। पंजाब से पुलिस लाइन से रेलवे ओवरब्रिज से होते हुए मीरा चौक आने की बजाय साधुवाली से हनुमानगढ़ बाइपास होते हुए एसएसबी रोड का रास्ता चयन किया। पुलिस ने इस कार से मादक पदार्थ बरामद कर उन लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा हैं जिन्होंने यह खेप भिजवाई हैं।
Published on:
09 Aug 2023 11:58 pm

बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
