26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाइप में फंसाया बुश और चंद मिनट में भर दिया टैंकर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
tanker

पाइप में फंसाया बुश और चंद मिनट में भर दिया टैंकर

भारत माता चौक के फव्वारे से टैंकर भरने का खेल
श्रीगंगानगर. पानी की पाइप लाइन में बुश फंसाकर उसे टै्रक्टर पर लगे पम्प से ऐसा खींचा कि इस पेयजल पाइप लाइन से चंद मिनट में पूरा टैंकर भर गया। यह टैंकर किसी जनहित के लिए बल्कि 600-700 रुपए की व्यावसायिक बिक्री के लिए भरा जा रहा है।
शहर के हृदय स्थल सुखाडिय़ा सर्किल भारत माता चौक पर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे इस तरह पानी की चोरी की जा रही थी। इस चौक पर फव्वारों के लिए पाइप लगी हुई है। एक टैंकर चालक ने अपनी प्लास्टिक की पाइप और उसके आगे लगे बुश को इस पाइप में ऐसे फिट किया कि चंद मिनटों में टै्रक्टर पर लगे पम्प से टैंकर भर लिया। सुबह से रात तक दिन में चार बार टैंकर भरा जाता है। आसपास रेहड़ी लगाने वाले भी इसी पाइप से पानी भरते हैं। बिना रोक टोक पाइप पाइप से पानी भरकर टैंकर बेचने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।
गुपचुप खेल की किसी को भनक नहीं : पानी के टैंकर चालक ने अपना ट्रैक्टर स्टार्ट कर सेना के इस टैंक के पास ऐसा खड़ा कर दिया कि जैसे यह टैंकर पानी की सप्लाई देने के लिए वहां खड़ा हो। नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी इस चौराहे से दिनभर आवाजाही करते हैं लेकिन उन्होंने भी आज तक चारी नहीं पकड़ी। ‘पत्रिका टीम’ ने जब चोरी के इस खेल के फोटो और वीडियो किए तो टैंकर चालक अपने हेल्पर के साथ वहां से खिसक गया।

पानी की पाइप लाइन में बुश फंसाकर उसे टै्रक्टर पर लगे पम्प से ऐसा खींचा कि इस पेयजल पाइप लाइन से चंद मिनट में पूरा टैंकर भर गया। यह टैंकर किसी जनहित के लिए बल्कि 600-700 रुपए की व्यावसायिक बिक्री के लिए भरा जा रहा है।
शहर के हृदय स्थल सुखाडिय़ा सर्किल भारत माता चौक पर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे इस तरह पानी की चोरी की जा रही थी। इस चौक पर फव्वारों के लिए पाइप लगी हुई है। एक टैंकर चालक ने अपनी प्लास्टिक की पाइप और उसके आगे लगे बुश को इस पाइप में ऐसे फिट किया कि चंद मिनटों में टै्रक्टर पर लगे पम्प से टैंकर भर लिया। सुबह से रात तक दिन में चार बार टैंकर भरा जाता है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग