policeश्रीगंगानगर. शहर में नईधानमंडी में दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो युवकों ने एक कार सवारों पर फायर कर दिया। इससे बचने के लिए नीचे हुए तो कार हमलावरों की बाइक से टकरा गई। इस हमले के बाद लोगों में हडक़ंप मप गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने एक बुलेट बाइक व कार को थाने पहुंचा दिया। दोनों पक्षों में रंजिश को लेकर फायर की घटना हुई। पुलिस बाइक सवारों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि दोपहर को रंजिश के चलते बाइक पर आए दो युवकों में से एक जने ने कार सवार लोगों पर फायर कर दिया। हमलावर वहां बाइक खड़ी करके उनके आने का इंतजार कर रहे थे। फायर होने पर कार चालक व अन्य ने बचाव के लिए गर्दन नीचे झुकाई तो कार आगे खड़ी बाइक से टकरा गई।
इस दौरान हमलावर भी गिर गए। इसी दौरान चालक कार लेकर निकल गए। कुछ दूर जाकर कार रोकी और बाहर निकले। इतने में हमलावर वहां से फरार हो गए। फायर की घटना के बाद वहां आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी कुलदीप चारण मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए। इस दौरान यहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
वहीं सूचना के बाद कोतवाली थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह, एसआई पवन कुमार, एएसआई महेन्द्र सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने वहां मिली बुलेट बाइक व कार को थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।