10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने दो बच्चों की मां से किया था प्रेम विवाह, मौत हुई तो शव तक लेने नहीं आए अपने

दो बच्चों की मां से किया था प्रेम विवाह, मौत हुई तो शव तक लेने नहीं आए अपने।
2 min read
Google source verification
funeral

श्रीगंगानगर। प्रेम विवाह की ऐसी सजा भगवान किसी को ना दे। मामला राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का है। जानकारी के अनुसार, भीमसेन कुम्हार नामक शख्स के प्रेम विवाह करने के बाद अपने ही दुश्मन बन गए। सबने उसके साथ संबंध तोड़ लिए।

युवक के पिता का कुछ दिन पहले निधन हुआ तो उसको पत्नी के साथ घर नहीं आने दिया गया। अब खुद उसकी मौत हुई तो मायके या ससुराल वाले कोई उसका शव लेने नहीं आया।

जब कोई नहीं आया तो युवक के शव का अंतिम संस्कार उसके रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। भीमसेन की मौत के कारणों का पता एफएसएल रिपोर्ट आने पर चलेगा। हालांकि डॉक्टरों ने प्रथम रिपोर्ट में बताया है कि शव पर चोट के निशान नहीं थे।

मामला 365 हैड कस्बे का है। स्थानीय निवासी भीमसेन कुम्हार को करीब 3 वर्ष पहले अपने पड़ौस में रही रही विवाहिता दो बच्चों की मां इंद्रादेवी कुम्हार से प्रेम हो गया। इस रिश्ते से न तो लड़के के परिजन खुश थे न ही इंद्रा के मायके के लोग। इसके बावजूद इन दोनों ने प्रेम विवाह किया।

विवाह करने के बाद भीमसेन अपने घर को छोड़कर जैसलमेर की सुथारमंडी चला गया। वहां उसने अपना स्कूल खोल लिया और जीवनयापन करने लगा। रविवार शाम को खाना खाने के बाद भीमसेन के सीने में भयंकर दर्द शुरू हुआ। इसके बाद उसकी पत्नी उसे पहले दंतौर लेकर गई। वहां से मृतक की बहन के परिवार के सदस्य उसे लेकर मंडी 365 हैड आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पाकिस्तान की दादागिरी से बना रेलवे स्टेशन भारत के लिए नहीं ठीक

तिजारा विधायक संदीप यादव की तबीयत खराब, अचानक बढ़ गई परेशानी, हरियाणा में चल रहा इलाज

बस के इंतज़ार में खड़ी दो महिलाओं को 'बेकाबू' लोक परिवहन बस ने रौंदा, दोनों की मौत

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग