18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Air Force ने रचा इतिहास, रात में नाइट विजन चश्मे की मदद से विमान ने की लैंडिंग, देखें VIDEO

Indian Air Force ने पूर्वी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आधी रात को सी-130 जे विमान की नाइट विजन गॉगल्स (एनवीजी) की मदद से लैंडिंग कराई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 May 2024, 7:50 AM IST

Indian Air Force ने पूर्वी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आधी रात को सी-130 जे विमान की नाइट विजन गॉगल्स (एनवीजी) की मदद से लैंडिंग कराई। वायुसेना का कहना है कि एनवीजी के जरिए विमानों की लैंडिंग से अप्रत्याशित हालात में तेजी से कार्रवाई में मदद मिलेगी। यह लैंडिंग रात के समय वायुसेना की ऑपरेशन क्षमता दर्शाती है।

वायुसेना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

वायुसेना ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वायुसेना अपनी क्षमताओं का विस्तार कर देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता मजबूत कर रही है। नाइट विजन गॉगल्स का इस्तेमाल वायुसेना को कम रोशनी में भी सटीक तरीके से ऑपरेशन पूरा करने में मदद करता है। दूरदराज और अग्रिम क्षेत्रों में इमरजेंसी में इससे मदद मिलेगी।

खराब मौसम में भी उड़ान भरने में मिलेगी मदद

वायुसेना को इससे खराब मौसम में भी उड़ान भरने में मदद मिलेगी। रात के मुश्किल ऑपरेशन को इसके जरिए आसान बनाया जा सकता है। एनवीजी की मदद से सैनिकों को रात को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सकता है। पूर्वी क्षेत्र में एनवीजी लैंडिंग की सफलता भारत-चीन सीमा के पास वायुसेना की रणनीतिक क्षमता बढ़ाएगी। दुश्मनों को रात को जवाब दिया जा सकता है।

पिछले साल सूडान में चलाया था ऑपरेशन

वायुसेना इससे पहले भी नाइट विजन गॉगल्स की मदद से विमान लैंड कर चुकी है। हिंसा से जूझ रहे सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए उसने 29 अप्रैल, 2023 को एनवीजी के जरिए साहसिक ऑपरेशन चलाया था। ऑपरेशन के तहत वायुसेना के सी-130 जे विमान ने सूडान की राजधानी खार्तूम से 40 किलोमीटर उत्तर में छोटी-सी हवाई पट्टी पर लैंडिंग कर 121 लोगों को बचाया था।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Market : फलोदी सट्टा बाजार से ‘फेल’ हुआ बीजेपी का दावा, इतनी सीटों पर अटक जाएगी

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली के नजफगढ़ में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 21 मई तक उत्तर में हीटवेव की चेतावनी