7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखों की खरीदारी, बाजार में बरसा धन

धनतेरस से पहले शुक्रवार को शहर के बाजारों में जमकर धन बरसा। लोगों ने लाखों रुपए की खरीदारी की। इलेक्ट्रोनिक्स,

2 min read
Google source verification
festival

लाखों की खरीदारी, बाजार में बरसा धन

श्रीगंगानगर.

धनतेरस से पहले शुक्रवार को शहर के बाजारों में जमकर धन बरसा। लोगों ने लाखों रुपए की खरीदारी की। इलेक्ट्रोनिक्स, बाइक्स, गहने, कपड़े और अन्य विभिन्न वस्तुओं के प्रति लोगों का क्रेज देखते ही बनता था। यूं खरीदारी मुहुर्त तो सुबह से शुरू हो गया, लेकिन खरीदारी ने दोपहर में जोर पकड़ा। दोपहर बाद तो शोरूम में जैसे तांता लग गया। शोरूम संचालकों का भी आयोजन को लेकर उत्साह था।


ज्वैलरी का रहा क्रेज
ज्वैलरी की दुकानों पर सुबह ही तैयारियां जोरों पर रही। इसमें सोने और चांदी के गहनों की जमकर बिक्री हुई। इन संस्थानों पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। शोरूम के कर्मचारियों ने उत्पादों के बारे में जानकारी दी। महिलाओं में नेकलेस, अंगूठी, चूडिय़ों की बिक्री को लेकर उत्साह रहा।


इलेक्ट्रोनिक्स बाजार दमदार
इलेक्ट्रोनिक्स उत्पादों के प्रति लोगों का रुझान देखते ही बनता था। इसमें ज्यादा उत्साह रहा एलसीडी और वाशिंग मशीन जैसे आइटमों के प्रति रहा। इलेक्ट्रोनिक उत्पादों के विक्रेता पार्थ पूनिया ने बताया कि सुबह से ही लोगों में उत्साह है। अधिकांश लोग उत्पादों की जानकारी भी ले रहे हैं तथा उन्हें खरीद भी रहे हैं। ग्राहकों के घर तक उत्पाद पहुंचाने तक की व्यवस्था की गई है।


स्पोर्टी बाइक्स की बूम
बाइक्स के शेरूम के बाहर ही दोपहिया वाहन सजा कर इनके बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही थी। उन्हें दुपहिया वाहनों के लिए फायनेंस सुविधा, पुराने वाहन की एवज में मिलने वाले लाभ के बारे में बताते हुए नए उत्पादों के बारे में जानकारी दी जा रही थी। शोरूम संचालकों ने बताया कि ग्राहकों में परिवार के लिए उपयोग होने वाले मोटरसाइकिल अथवा स्कूटर सैग्मेंट के दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। इसके साथ ही युवा वर्ग स्पोर्टी लुक वाली खूबसूरत बाइक को खूब पसंद कर रहे हैं।


ये रहे मुहूर्त


खरीदारी के लिए मुहुर्त सुबह से ही शुरू हो गए। धार्मिक मामलों के जानकार पंडित शिवदयाल शास्त्री के अनुसार सुबह साढ़े छह बजे से ही मुहूर्त शुरू हो गए। सुबह पहला शुभ मुहूर्त सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे के बीच था, लेकिन इनमें खरीदारी नहीं हो पाई। इसके बाद 11.30 बजे पौने दो बजे तक के मुहूर्त, दोपहर दो बजे से चार बजे तक के मुहूर्त तथा शाम पांच बजे से पौने सात बजे तक के मुहूर्त में सबसे ज्यादा संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।