नगर परिषद की सीमा हनुमानगढ़ रोड पर नाथ चौक तक, सूरतगढ़ रोड पर किसान चौक तक, पदमपुर रोड पर पदमपुर बाइपास तक, हिन्दुमलकोट रोड पर तीन पुली का आसपास का एरिया, एसएसबी रोड पर बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय से आगे नाथावाला एरिया की ओर से जाने वाले मार्ग के चौराहे तक का एरिया शामिल होगा। डीएलबी के आदेश में श्रीगंगानगर नगर परिषद में कुल 65 वार्डों की संख्या रखने के आदेश किए गए हैं, ऐसे में यह नया खाका तैयार किया जा रहा है।