
मारपीट कर एक जने की हत्या, गांव में तनाव
- घर में घुसकर की थी मारपीट
रामसिंहपुर. थाना क्षेत्र के गांव पांच एएस मोटासर में सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर में घुसकर मारपीट करने से घायल एक जने की श्रीविजयनगर राजकीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पुत्री मनप्रीतकौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात करीब ग्यारह बजे उसका परिवार सो रहा था। इसी दौरान पांच एएस निवासी सुभाष पुत्र देवीलाल सुथार, रामचन्द्र पुत्र जीतसिंह सुथार व दो अन्य व्यक्ति बाइकों पर आए। आरोपियों ने घर के मुख्य गेट पर बाइक की टक्कर मारकर ललकारा। इस पर पिता जगजीतसिंह, दादा फूलसिंह मुख्य गेट पर गए। जहां आरोपियों ने जगजीत सिंह जमीन पर गिरा लिया और लाठियों से पीट पीट कर घायल कर दिया।
आरोपी धमकी देकर चले गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल जगजीत सिंह को श्रीविजयनगर के राजकीय चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। हत्या खबर गांव में पहुंचते ही वहां तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर व अस्पताल में पुलिस पहुंच गई। मंगलवार सुबह परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मौके पर व अस्पताल में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पुत्री मनप्रीतकौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात करीब ग्यारह बजे उसका परिवार सो रहा था। इसी दौरान पांच एएस निवासी सुभाष पुत्र देवीलाल सुथार, रामचन्द्र पुत्र जीतसिंह सुथार व दो अन्य व्यक्ति बाइकों पर आए। आरोपियों ने घर के मुख्य गेट पर बाइक की टक्कर मारकर ललकारा। इस पर पिता जगजीतसिंह, दादा फूलसिंह मुख्य गेट पर गए। जहां आरोपियों ने जगजीत सिंह जमीन पर गिरा लिया और लाठियों से पीट पीट कर घायल कर दिया।
Published on:
4 Sep 2018, 2:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.