9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘देवर म्हारो रे, यो हरिए रुमाल वालो रे…देवर म्हारो रे’

श्रीकरणपुर के कच्ची थेड़ी एरिया में चंग की थाप पर गूंजे धमाल, होली पर युवा निभा रहे परंपरा

less than 1 minute read
Google source verification
‘देवर म्हारो रे, यो हरिए रुमाल वालो रे...देवर म्हारो रे’

श्रीकरणपुर. कच्ची थेड़ी एरिया में चंग बजाते युवाओं की टोली। -पत्रिका

श्रीकरणपुर. होली के उपलक्ष्य में कस्बे में कई दिन से चंग की थाप सुनाई दे रही है। मुख्य रूप से यहां के कच्ची थेड़ी एरिया में करीब दर्जनभर युवक इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। युवाओं की टोली देर रात तक पूरे उत्साह के साथ चंग बजाकर धमाल करती है।

कच्ची थेड़ी स्थित बाबा रामदेव मंदिर के निकट मिली टोली के अगुआ धन्नाराम लखेसर ने बताया कि फागुन महीना उल्लास और उमंग लेकर आता है और जैसे जैसे होली का दिन नजदीक आता है पूरा माहौल खुशी और उत्साह से भर जाता है। उन्होंने बताया कि चंग पर धमाल उनकी परंपरा है और चंग के बिना होली अधूरी मानी जाती है। लखेसर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनकी टोली चंग पर धमाल गीत गा रही हैं। उनका यह सिलसिला देर रात तक चलता है। इसमें राधेश्याम पैंसिया, जनक, दिनेश प्रजापत, रामगोपाल पैंसिया, अभिषेक, गौरव दायमा, समीर, भरत दायमा, विनीत, लक्ष्मी नारायण व गौतम दायमा आदि युवा शामिल होते हैं। इस दौरान वे होली खेलन श्याम गयौ रे मथुरा, गिरधर मोरियो यो मोरियो जंगल को राजा रे और देवर म्हारो रे यो हरिए रुमाल वालो रे आदि धमाल गाए जाते हैं।