3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समान परीक्षा योजना का बनेगा नया पोर्टल

-समान परीक्षा व्यवस्था समिति ने शुरू किया कार्य

2 min read
Google source verification
school

श्रीगंगानगर.

माध्यमिक शिक्षा के तहत कार्य कर रही समान परीक्षा व्यवस्था समिति अब हाईटैक होने जा रही है। अब तक कागजों पर तमाम जानकारियां मांगने वाली तथा इन्हें अपडेट करने में व्यस्त रहने वाली इस समिति के सदस्य शीघ्र ही कम्प्यूटर के की-बोर्ड पर अंगुलियां थिरका कर रिकॉर्ड अपडेट करेंगे। जी हां, समिति शीघ्र ही नई वेबसाइट और पोर्टल तैयार करने जा रही है। इसके लिए कार्य किया जा रहा है। अगले सत्र से इसे लॉन्च किया जा सकता है।

इसके तहत समान परीक्षा व्यवस्था समिति की ओर से चाही गई तमाम सूचनाएं इस पोर्टल पर ही अपडेट की जाएंगी। इसके लिए अपडेट करने वाले स्कूलों को शाला दर्पण की तर्ज पर ही एक पासवर्ड जारी किया जाएगा। इस पासवर्ड से स्कूल इस पोर्टल पर जानकारियां अपडेट कर सकेंगे तथा समान परीक्षा व्यवस्था समिति को कागजी कामकाज से छुटकारा मिलेगा।

कोई भी ले सकेगा जानकारी
इस वेबसाइट को लॉन्च करने के बाद कोई भी व्यक्ति समान परीक्षा व्यवस्था समिति से संबंधित जानकारी ले सकेगा। इसमें विद्यार्थियों की संख्या संबंधी जानकारी स्कूल पोर्टल पर अपडेट करेंगे। इस पोर्टल में खास बात यह होगी कि इसमें निजी और सरकारी दोनों स्कूलों का रिकॉर्ड रहेगा। शाला दर्पण में शिक्षा विभाग संबंधी जानकारियां तो मिलती हैं लेकिन वहां केवल सरकारी स्कूलों की जानकारी रहती है जबकि समान परीक्षा व्यवस्था समिति निजी और सरकारी दोनों स्कूलों का इसमें रिकॉर्ड रखेगी। इन स्कूलों की संख्या करीब एक हजार से अधिक होगी।


रिजल्ट भी उपलब्ध होगा
इस साइट पर यह भी खास बात रहेगी कि बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने पर इस साइट को उससे लिंक किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही समान परीक्षा व्यवस्था समिति की इस वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकेगा। रिजल्ट का लिंक इस साइट पर दिया जाएगा।


किया है नवाचार
समान परीक्षा व्यवस्था समिति ने वेबसाइट और पोर्टल बनाने का नवचार किया है। समिति ने यह नवाचार किया है तथा इसके माध्यम से समिति के कामकाज को ऑनलाइन करने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में काफी कार्य कर लिया गया है। संभवत: अगले सत्र में साइट और पोर्टल लॉन्च कर दिया जाएगा।
-भूपेश शर्मा, सहसंयोजक, समान परीक्षा योजना (माध्यमिक शिक्षा)


बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग