
अब हाथों हाथ मिल रहे हैं रियायती कार्ड
हनुमानगढ़.
राज्य सरकार की ओर से 80 साल से अधिक उम्र के वृ़द्धजनों के लिए राजस्थान रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा व सहयोगी के लिए 50 प्रतिशत की रियायती दर पर यात्रा की सुविधा शुरू दी गई है। इस योजना में बुजुर्गों को काफी रूझान बढ़ा है। इसी के तहत हनुमानगढ़ डिपो में तीन महीनों में जिलेभर से 132 बुजुग ने कार्ड बनवाए है। वहीं स्टाफ की दिलचस्पी के चलते रोजाना आने वाले बुजुर्गों को हाथ हाथ सुविधा दी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक नियमानुसार कार्ड बनने में एक महीना लगता है। मगर उन्हें आवेदन करने के दूसरे दिन ही रसीद के आधार पर योजना का लाभ दिया जा रहा है।
रोडवेज मुख्यालय की ओर से जारी आदेशानुसार राजस्थान रोडवेज की सभी प्रकार की बसों में 80 वर्ष या इससे अधिक उम्र के वृद्धजनों (महिला-पुरूषों) को राजस्थान की सीमा तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही उनके साथ यात्रा करने वाले अटेंडेंट को बसों में किराए में 50 प्रतिशत की रियात दी जाएगी इस श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी अन्य रियायत व सुविधा का लाभ नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि 17 अप्रेल 2018 को योजना शुरू हुई थी।
ये दस्तावेज जरूरी
नि:शुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, मूल निवास, अगर पहले वरिष्ठ नागरिक का लाभ लिया जा रहा है तो उस कार्ड की फोटो कॉपी जमा करवानी होगी। इसके अलावा दो फोटो, 25 रुपए की रसीद और मोबाइल नंबर अनिवार्य है।
अच्छी है योजना
सरकार की ओर से शुरू की गई योजना बुजुर्गो के लिए काफी लाभदायक है। निजी बसों की तुलना में रोडवेज की बसों में काफी सहूलियत मिलती है। साथ ही सफर आरामदायक होता है।
रामचन्द्र, पक्कासारणा।
बढ़ा है रुझान
योजना का लाभ लेने के लिए बुजुर्गो का काफी रूझान बढ़ा है। नि:शुल्क यात्रा की सुविधा लेने के लिए अब तक 132 कार्ड बन चुके है।
बसंत पंवार, मुख्य प्रबंधक, डिपो, हनुमानगढ़।
Published on:
25 Jul 2018, 10:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.