4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब पुरानी आबादी में छह, सेतिया कॉलोनी में चार और जवाहरनगर क्षेत्र में पांच नए वार्डो का प्रस्ताव

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  

2 min read
Google source verification
 five new ward

अब पुरानी आबादी में छह, सेतिया कॉलोनी में चार और जवाहरनगर क्षेत्र में पांच नए वार्डो का प्रस्ताव

श्रीगंगानगर। शहर में पन्द्रह नए वार्डो के साथ पचास की बजाय 65 वार्डो की प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है। जिन पन्द्रह वार्डो का गठन किया गया है, उसमें पुरानी आबादी के छह, सेतिया कॉलोनी के चार और जवाहरनगर इलाके में पांच नए वार्डो का खाका तैयार किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग ने नगर परिषद को चार जुलाई तक नए वार्डो का खाका तैयार करने के आदेश किए थे।

जिन नए वार्डो का गठन किया गया है, उसकी सीमा या एरिया के संबंध में आमजन से आपत्तियां दर्ज काने के लिए 5 से 15 जुलाई तक दस दिन की समय अवधि रखी है। नगर परिषद में टाऊन प्लानर फरसाराम ने बताया कि मौजूदा 50 से 38 वार्डो में कई एरिया शामिल किया गया है तो कईयों का एरिया घटाया भी गया है। आगामी नगर परिषद चुनाव को देखते हुए नए वार्डो के गठन से मौजूदा कई पार्षदों के चेहरे से हवाईयां उड़ गई है तो वहीं कईयों के वार्ड सीमा यथावत रहने से राहत की सांस मिली है। टाऊन प्लानर ने बताया कि सोमवार से बुधवार तक तीन दिन में शहर के 65 वार्डो की सीमा संबंधित रिकॉर्ड तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।
नए वार्डो के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रत्येक वार्ड में जनसंख्या ढाई हजार से साढ़े तीन हजार के बीच की सीमा तय की गई है, ऐसी जनसंख्या वाले वार्ड का गठन करने के आदेश डीएलबी ने दिया हुआ है। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक शहर में 2 लाख 37 हजार 780 जनसंख्या है। यह पिछले नगर परिषद चुनाव के मुकाबले ऐसे में करीब बारह हजार जनसंख्या अधिक है।
शहर में मौजूदा वार्ड 8,9,10,12,15,16,22,29,32,36,37 व 50 की सीमा में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। नगर परिषद की अभियंताअेां की टीम ने नए वार्डो के गठन करने के बाद पूरे शहर के वार्डो का नम्बर भी बदल दिया है। इसमें पुरानी आबादी एरिया के मौजूदा वार्ड 1 से 16 की जगह वार्ड 1 से 22 तक, सेतिया फार्म, ब्लॉक एरिया व बाजार एरिया के वार्ड 17 से 29 तक की जगह अब वार्ड नम्बर 23 से 39 तक, चहल चौक, जवाहरनगर, अग्रसेननगर, हाउसिंग बोर्ड व इंदिरा चौक एरिया के मौजूद वार्ड 30 से 50 की जगह वार्ड नम्बर 40 से 65 तक रहेगा।
डीएलबी की अधिसूचना के अनुसार 4 जुलाई तक वार्डो के पुनसीमांकन का प्रस्ताव अधिशाषी अधिकारी या आयुक्त बनाएंगे। पुनसीमांकन के प्रस्तावों पर आपत्तियां 5 जुलाई से 15 जुलाई तक दस दिन के अंदर मांगी जाएगी। वार्ड गठन प्रस्ताव मय नक्शे एवं दावों की आपतियों की डीएलबी तक भिजवाने की प्रक्रिया 16 जुलाई से 22 जुलाई तक छह दिन, राज्य सरकार के पास आपत्तियों का निस्तारण और अनुमोदन 23 जुलाई 6 अगस्त तक, राज्य सरकार की ओर से वार्डो के पुनसीमांकन का अंतिम प्रकाशन कार्य 7 अगस्त से 19 अगस्त तक रहेगा।

Story Loader