श्रीगंगानगर। जिले में नशे के खिलाफ सघन अभियान ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत शनिवार को अल सुबह एक साथ 240 टीमों में शामिल करीब एक हजार पुलिस कर्मियों ने 489 स्थानों पर दबिश देकर नशे की तस्करी में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 239 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब एक लाख नशीली गोलियां, स्मैक, हेरोइन, डोडा पोस्त, अफीम के साथ साथ दो हथियार, 35 वाहन, 19 मोबाइल और 62 हजार रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। पूरे जिले की एक साथ इस कार्रवाई से आरोपियों के यहां खलबली मच गई। लंबे समय बाद इस कार्रवाई को लेकर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने का प्रयास किया गया है।
पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि आईजी बीकानेर की ओर से बीकानेर संभाग में नशे की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन फ्लश आउट में शनिवार को अल सुबह करीब चार बजे अलग अलग थाना क्षेत्रों में वृत्ताधिकारियों, थाना प्रभारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में 240 टीम गठित की गई। इन टीमों को सुबह चार बजे एकत्र किया गया और सुबह छह बजे एक साथ पूरे जिले में उन आपराधियों के यहां दबिश दी गई जिनके मादथ पदार्थ या नशे की तस्करी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ाव रहा है। इन टीमों ने अनूपगढ़ में करीब 44 हजार और श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी क्षेत्र में 56 हजार से अधिक नशे की गोलियां और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए है। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में एसपी ने इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मादक पदार्थों का सेवन एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। पिछले कुछ समय से जिले में हुई सीएलजी मीटिंग और आम आदमी से नशा के संबंध में फीडबैक मिला।
बीकानेर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर पूरे संभाग में मेडिकेटड नशा, नादक पदार्थों व इनकी तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध रेंज मे ऑपरेशन फ्लश आउट चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को जिले भर में अवैध शराब, मेडिकेट नशा, मादक पदार्थों व इनकी तस्करी में लिप्त अपराधियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।
ऐसे अपराधों से चालानशुदा अपराधियों के संबंध में और अन्य ऐसे आपराधिक कार्यो में संलिप्त अपराधों की सूचना संकलन के लिए एमओबी प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह और अन्य कार्मिकों ने टीम गठित की जाकर करीब 500 ड्रग पैडलरर्स जिनके एनडीपीएस एवं आबकारी से संबंधित नशा तस्करी के कार्यों में लग होने की संभावना थी, की सूची बनाई गई। इस सूची के संबंध में जिले भर में 40 पुलिस कर्मियों को सूचना एकत्र करने में लगाया गया।
संदिग्धों के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाने के लिए एडिशनल एसपी सतनाम सिंह की अगुवाई में आईपीएस (प्रोबेशनर) रमेश, आरपीएस (प्रोबेशनर) सोनू चौधरी, जिला मुख्यालय िस्थत डीएसटी प्रभारी उपनिरीक्षक कश्यप सिंह और डीएसटी रायसिंहनगर के प्रभारी एसआई बिशन सहाय की कमेटी गठित की। इस कमेटी ने सूचीबद्ध किए गए संदिग्धों पर कार्यवाही के लिए एक एक टीम को अधिकृत किया। करीब एक हजार पुलिस कर्मियों की 240 टीमें बनाई गई। इन टीमों के साथ डॉग् स्क्वाॅड, अतिरिक्ति रिजर्व और पुलिस बल और वाहनों को सभी पुलिस थानों में अलग अलग भिजवाया गया।
—
यूं रही ऑपरेशन की उपलिब्धयां
– जिले भर में करीब 1000 पुलिस कर्मियों की 240 गठित टीमों ने की 489 स्थानों पर दबिश
– जिले में 239 आरोपी गिरफ़तार
– एनडीपीएस के कुल 34 मुकदमें दर्ज
– घमू़ड़वाली क्षेत्र में एक क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त बरामद
– 29.40 ग्राम स्मैक और 13 ग्राम हेरोइन बरामद
– 2 किलो 135 ग्राम गांजा बरामद
– 181 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद
– एक लाख नशीली गोलियां बरामद
– 895 ग्राम अफीम बरामद
– 56 हजार रुपये बिकी राशि बरामद कुल 41 नशे के तस्कर गिरपतार
– आबकारी के कुल 17 प्रकरण दर्ज, 17 आरोपी गिरफ़तार
– 157 लीटर हथकढ व 178 पव्वे देशी शराब बरामद
– आर्म्स एक्ट में एक मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
– नाजायज 33 कारतूस, एक देशी कट्टा व एक बंदूक बरामद
– वांछित अपराधियों में एक हार्डकोर अपराधी भी गिरफ़्तार
– स्थाई वारण्टी में छह जने गिरफ़तार
– सामान्य प्रकरण में तीन वांछित अपराधी गिरफ़तार
– तीन वारंटी गिरफ़तार
– जघन्य अपराध के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ़्तार
– शांति भंग के आरोप में 128 आरोपी गिरफ्तार
– 35 वाहन, 19 मोबाइल व 62 हजार रुपए की नकदी बरामद