23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसएफ ने पांच पाक नागरिक पकड़े

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 12 Aug 2018, 10:45 AM IST

Pakistani ciivilian arrested

बीएसएफ ने पांच पाक नागरिक पकड़े

अनूपगढ।

सीमा सुरक्षा बल द्वारा शनिवार रात कार्रवाई करते हुए 5 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया है।
जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल ,बीकानेर की सामान्य शाखा को मुखबिर से जानकारी मिली कि भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास कुछ पाकिस्तानी घूम रहे है।सूचना पर सीमा सुरक्षा बल ने अपने सूचना तंत्र सक्रिय कर दिए तथा सीमावर्ती क्षेत्र की छानबीन शुरू कर दी।

इस सर्च अभियान में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अनूपगढ चूना फाटक के पास 5 (3 महिला 2 पुरुष)नागरिक घूमते हुए मिले।सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने पाकिस्तानी होना स्वीकार कर लिया। हालांकि तलाशी के दौरान उनसे पासपोर्ट तथा 24 अगस्त तक का वीजा मिला है लेकिन यह वीजा हरिद्वार क्षेत्र के लिए है।सीमा सुरक्षा बल के जवान पाकिस्तानी नागरिकों को अनूपगढ पुलिस थाना में ले आए ।

जहां इन पाकितानी नागरिकों को अस्पताल में भेजकर स्वास्थ्य परिक्षन करवाया जा रहा है।अस्पताल में गंगानगर सामान्य शाखा के रण सिंह भी मौजूद रहे ।सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कार्रवाई जारी थी।जानकारी के अनुसार यह पाकिस्तानी नागरिक इस क्षेत्र में रहने वाले अपने किसी फ़िश्तेदारो से मिलने आए थे।पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल द्वारा अभी इनके नाम नही बताए जा रहे है कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पस्ट करेंगे।

सीमा सुरक्षा बल द्वारा शनिवार रात कार्रवाई करते हुए 5 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया है।
जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल ,बीकानेर की सामान्य शाखा को मुखबिर से जानकारी मिली कि भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास कुछ पाकिस्तानी घूम रहे है।सूचना पर सीमा सुरक्षा बल ने अपने सूचना तंत्र सक्रिय कर दिए तथा सीमावर्ती क्षेत्र की छानबीन शुरू कर दी।इस सर्च अभियान में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अनूपगढ चूना फाटक के पास 5 (3 महिला 2 पुरुष)नागरिक घूमते हुए मिले।सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने पाकिस्तानी होना स्वीकार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग