
पत्रिका अंडर 40 @ श्रीगंगानगर: इलाके की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
श्रीगंगानगर. राजस्थान पत्रिका श्रीगंगानगर संस्करण के 24वें स्थापना दिवस के मौके पर युवा प्रतिभाओं को तलाशने की मुहिम शुरू की गई है। इसके लिए पत्रिका अंडर 40 कॉन्टेस्ट शुरू किया गया है। कॉन्टेस्ट के तहत कैटेगरी में उपलब्धि हासिल करने वाले तथा अपने हुनर को समाज की बेहतरी के लिए इस्तेमाल करने वाले 40 वर्ष तक के प्रतिभागियों को पावर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। चयनित युवा पत्रिका समूह के प्रिंट, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए नई पहचान बना सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन 28 दिसम्बर 22 तक किए जा सकेंगे।
ऐसे करें आवेदन
- श्रीगंगानगर संस्करण के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले से पत्रिका पावर लिस्ट में चयनित होने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें और आवेदन भेजने के संबंध में नियम व शतों को जाने। इसके बाद पत्रिका की मेल आईडी desk.ganganagar@in.patrika.com पर आवेदन करें।
उत्साहपूर्वक जुड़े युवा
- पत्रिका अंडर 40 पावर लिस्ट बेहतरीन प्रयास है। इसमें युवाओं को उत्साहपूर्वक हिस्सा ेलेना चाहिए। यह अपने हुनर और समाज में किए गए सकारात्मक बदलाव को नई पहचान देने का मौका है। जिसमें अधिक से अधिक ऐसे हुनरमंद व समाजसेवी आवेदन करें। पत्रिका इस कार्य के लिए बधाई की पात्र है।
-- आरडी सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी हनुमानगढ़।
Published on:
24 Dec 2022 12:07 pm

बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
