2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस व सशस्त्र बल सेना की पैदल गश्त, आधा दर्जन जगहों पर छापे

https://www.patrika.com/sriganganagar-news/

less than 1 minute read
Google source verification
flagmarch

पुलिस व सशस्त्र बल सेना की पैदल गश्त, आधा दर्जन जगहों पर छापे

-22 एमडी गांव में 15 हजार लीटर लाहन किया नष्ट

घड़साना.

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने तथा शान्ति से चुनाव सम्पन्न कराने के संदेश को लेकर शुक्रवार देर शाम को पुलिस ने घड़साना कस्बे तथा आसपास के तीन गांवों में पैदल गश्त कर सुरक्षा का संदेश दिए। जबकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही का संदेश भी दिया।

कार्यवाहक थानाधिकारी धर्मसिंह ढाका ने बताया कि अनूपगढ वृत के डिप्टी एसपी सोहनराम बिश्नोई के नेतृत्व में डेढ पुलिस व सशस्त्र बल जवानों ने नई मंडी स्थित भगतसिंहनगर के कई वार्डों में पैदल गश्त की। इस दौरान अवैध धंधों में संलिप्त रहे आधा दर्जन लोगों के घरों में अवैध शराब होने तथा मादक पदार्थों की तलाशी के लिए दबिश दी गई। लेकिन इन घरों में पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा।

नईमंडी घड़साना के अलावा 2 एसटीआर, 17 एमडी तथा 22 एमडी में गश्त की। इन गांवों में पुलिस ने हथकढ शराब बेचने तथा बनाने के ठिकानों पर दबिश दी। गांव 22 एमडी में नहर किनारे राजकीय भूमि में दर्जनों जगहों पर शराब बनाने के उपकरण मिले। डिप्टी एसपी सोहनराम बिश्नोई ने राजकीय भूमि पर अवैध शराब बनाने पर गंभीरता से लिया है। इस संबंध में हथकढ शराब बनाने के धंधे में शामिल लोंगो की पहचान के लिए गोपनीय जांच कर आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि गांव 22 एमडी में करीब 15 हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया है।

Story Loader