31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : वारदातों को लेकर पुलिस ने खंगाले शहर के छात्रावास

- वहां रहने वालों की आईडी देखी, वार्डन्स को दिए निर्देश  

2 min read
Google source verification
police checking

police checking

श्रीगंगानगर.

शहर में छीनाझपटी व सूने मकान से चोरी आदि की वारदात को लेकर सोमवार दोपहर बाद कई छात्रावासों की जांच की। जहां पुलिस ने रहने वालों के पहचान कार्ड आदि देखे।वहीं पुलिस ने छात्रावासों के वार्डन्स को निर्देश दिए हैं कि छात्रावास में छात्रों के आने व जाने का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए।

सड़क के घुमाव ने डाला चक्कर में, नहीं हो पा रही भूमि अवाप्ति

पुलिस ने बताया कि शहर में वारदात को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार महावर के निर्देश पर सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित के नेतृत्व में कोतवाली, जवाहरनगर, सदर व पुरानी आबादी थाना पुलिस ने दोपहर को तीन बजे एक साथ शहर के सभी छात्रावासों की जांच की। जांच के दौरान छात्रावासों में पहुंची पुलिस ने वहां रहने वाले विद्यार्थियों का रिकॉर्ड देखा और उनके पहचान कार्ड आदि मांगे। इसके छात्रावासों में मिले विद्यार्थियों के पहचान कार्ड आदि देखे। छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या, कहां-कहां से आए हुए हैं और कब से यहां रह रहे।

जश्न की खुशी दूसरे दिन ही गायब, आम आदमी ने प्रदर्शनी से बनाई दूरी

पुलिस ने यहां से सभी विद्यार्थियों की जानकारी जुटाई है। इसके अलावा छात्रावासों के वार्डन्स को पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों के आने व जाने का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। रात में विद्यार्थियों को बाहर नहीं भेजने आदि की हिदायत दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि छात्रावासों में किसी बाहरी व्यक्तियों को नहीं रुकने दिया जाए। यदि रुकता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। इसके अलावा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास रहने रहने वालों लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई।

Video : तेज गति के वाहनों पर कार्रवाई से बीस फीसदी कम हुआ मौत का आंकड़ा

Video : ग्रामीण विकास कार्यो को अपडेट करेगा भूवन

आरयूबी की लीकेज ठीक कराने की बजाय चित्रकारी की नौटंकी