अनूपगढ़. कस्बे के वार्ड नम्बर एक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में कांग्रेस की तरफ से जन-सम्मान यात्रा का आयोजन रविवार को मनोनीत पार्षद सुमित सुथार की अध्यक्षता में किया गया। जन सम्मान यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक प्रचार रथ को जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश बिश्रोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ कस्बे के 35 वार्डोँ में जकार कांगे्रस की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा। रथ के साथ-साथ सुमित सुथार कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ वार्ड-वार्ड जाकर वंचित लोगों को सरकार की योजनाओं से जोडऩे का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रामदेवी बावरी्, महासचिव शिमला नायक, पंचायत समिति प्रधान राधा देवी डागला, प्रधान प्रतिनिधी गोपाल डागला, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता दीवान चंद चुघ व रामप्रकाश बावरी सहित अन्य मंचासीन थे।
वक्ताओं ने कहा एकजुट होने पर मिलेगी जीत
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं के सम्बोधन में पिछले तीन विधानसभा क्षेत्र में हुई हार की झलक साफ नजर आ रही थी। वक्ताओं ने कहा कि इस बार यदि विजयश्री का पताका फहराना है तो सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होना होगा। इस अवसर पर अमित सुथार,जस्सू सुथार, प्रकाश सिंह जोसन, दीपक गोयल,निशा नागर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।