
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर का जाना पहचाना नाम भोला पंछी इंटरनेशनल भंगड़ा ग्रुप जो कि पिछले दिनों आईसीसीआर भारत सरकार की ओर से इराक, कुर्दिस्तान, सीरिया की यात्रा पर गया हुआ था। इस ग्रुप ने वहां जाकर भारत की पंजाबी संस्कृति भांगड़ा व गिद्दा से अपनी एक अमिट छाप छोड़ी। इसको लेकर भोला पंछी का सीरिया में अभिनंदन किया गया।
भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में इराक व सीरिया में गणतंत्र दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सभी कार्यक्रमों में भोला पंछी इंटरनेशनल भांगड़ा ग्रुप के सभी कलाकारों ने अपना दमखम दिखाया। इन कार्यक्रमों में एंबेसी ऑफ इंडिया बगदाद, कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया अरबिल, एंबेसी ऑफ इंडिया दमसकस सीरिया के अलावा इराक व सीरिया की सरकारों के सामुहिक सहयोग से यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भारतियों, इराकियों व सीरिया के विशेष लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी कार्यक्रम में विशेष रूप से भोला पंछी को सम्मानित किया गया। जिन्हें कुछ दिनों के लिए सीरिया में आगामी कार्यक्रम के तहत उन्हें रोका गया था। गुरुवार को परविंदर सिंह भोला पंछी को मिस्टर महेंद्र सिंह कानयाल अम्बेसडर, द्वितीय सचिव हरीश खरबंदा, विपिन गुप्ता व एसके यादव की ओर से प्रशंसा पत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। उन्हें बधाई प्रेषित की गई। सभी कार्यक्रमों की सफलता के लिए जल्दी ही इराक में दौबारा आकर प्रस्तुति देने का प्रस्ताव भी दिया गया। यह कार्यक्रम भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, भारत के सहयोग से किया गया था। उल्लेखनीय है कि यह गु्रप पहले भी देश-विदेश में अपनी आकर्षक प्रस्तुति देकर ख्याती बटोर चुका है।
Published on:
11 Feb 2022 12:11 am

बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
