12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौ व दस अप्रेल को होगा प्रश्न-पत्रों का वितरण

- जिले में 21 अप्रेल को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा  

2 min read
Google source verification
demo pic

demo pic

श्रीगंगानगर.

कक्षा नौ व 11 वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्रों का वितरण नौ व दस अप्रेल को किया जाएगा। 13 अप्रेल को वार्षिक परीक्षा प्रारंभ होगी। कक्षा एक से चार तक तथा छह व सात के प्रश्न-पत्र संस्था प्रधान स्तर पर ही तैयार की जाएगी। जिला समान परीक्षा योजना माध्यमिक शिक्षा के भूपेश कुमार शर्मा ने बताया कि नौ अप्रेल को सुबह नौ से दो बजे तक घड़साना ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घड़साना में, श्रीविजयनगर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीविजयनगर,सादुलशहर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यिमक विद्यालय मल्टीपर्पज श्रीगंगानगर और श्रीीकरणपुर ब्लॉक के मल्टीपर्पज स्कूल में वितरण किए जाएंगे।


दस अप्रेल को श्रीगंगानगर व पदमपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्टीपर्पज स्कूल श्रीगंगानगर, रायसिंहनगर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसिंहनगर, सूरतगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरतगढ़ और अनूपगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनूपगढ़ में प्रश्न-पत्रों का वितरण किया जाएगा।

कक्षा 9 व 11 वीं की परीक्षाएं 13 से

-21 को जवाहर नवोदय की परीक्षा के कारण कक्षा 11 वीं का पेपर 26 को

श्रीगंगानगर. जिला समान परीक्षा योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से संबंधित जिले के 960 राजकीय व निजी विद्यालयों में कक्षा नौ से 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रेल से शुरू होकर 26 अप्रेल तक चलेगी। जिला समान परीक्षा योजना प्रभारी माध्यमिक शिक्षा भूपेश शर्मा ने बताया कि इस बीच कक्षा छह व सात की परीक्षाएं भी करवानी होगी।

जवाहर नवोदय चयन परीक्षा के कारण समान परीक्षा की कक्षा 11 की पूर्व निर्धारित परीक्षा जो 21 अप्रेल को होनी थी अब वह 26 अप्रेल को होगी। इसमें कृषि विज्ञान तथा अर्थशास्त्र का पेपर प्रथम पारी में होगा। नवोदय की परीक्षा में जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर 2394 विद्यार्थी शामिल होंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम
-प्रथम पारी- 8 से 11.15 बजे

-दूसरी पारी-सुबह 11.45 से 3.00 बज

Read more...

टीटीई की अब लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी

खण्डहरों से सोना निकालने के मुख्य आरोपित को गंगानगर लाई जैसलमेर पुलिस

राजनीति के शुद्धिकरण में मीडिया की भूमिका अहम