2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sri Ganganagar: ड्यूटी के दौरान हादसा, DM प्लांट में कर्मचारी की मौत, संदिग्ध हाल में मिला शव

On-Duty Employee Died: श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल थर्मल परियोजना में कार्यरत एक तकनीकी कर्मचारी की रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Tonk Accident

मृतक का फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan News: श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल थर्मल परियोजना में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीएम प्लांट में कार्यरत तकनीकी कर्मचारी नरेंद्र सिंह सिसोदिया की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। उनका शव प्लांट परिसर में संदिग्ध हालात में मिला, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सुबह शिफ्ट पर पहुंचे थे कर्मचारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह सिसोदिया सुबह करीब 7 बजे अपनी नियमित शिफ्ट पर पहुंचे थे। उन्होंने एक साथी कर्मचारी को बताया कि वह साइट का राउंड लगाकर आ रहे हैं। इसके बाद वे वहां से चले गए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे तो सहकर्मियों को चिंता होने लगी।

कनिष्ठ अभियंता द्वारा पम्प संचालन को लेकर उन्हें कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुबह लगभग 10 बजे दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया गया, तब भी प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने उनकी तलाश शुरू की।

फिल्टर बेड में मिला शव

तलाश के दौरान क्लियरिफायर द्वितीय के फिल्टर बेड प्रथम में उनका शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए। अन्य कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और परियोजना की आवासीय कॉलोनी स्थित चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन को अवगत कराया गया। शव को सूरतगढ़ राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। दोपहर बाद रायसिंहनगर से परिजन पहुंचने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।