
फाइल फोटो- पत्रिका
सूरतगढ़। क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार की ओर से गेहूं पर 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा के बाद अब समर्थन मूल्य 2735 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके तहत 10 मार्च से स्थानीय धान मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। खरीद एजेंसियां 10 मार्च से मंडी में उतरेंगी और 30 जून तक खरीद कार्य जारी रहेगा।
सरकारी घोषणा के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बढ़े हुए समर्थन मूल्य से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिल सकेगा। मंडी प्रशासन ने खरीद प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। तोल कांटों की जांच, बारदाने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। खरीद कार्य के तहत लोडिंग और सिलाई की जिम्मेदारी व्यापारियों को सौंपी गई है। व्यापारी वर्ग भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
मंडी में साफ-सफाई, छायादार स्थान और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एफसीआई अधिकारियों के अनुसार किसानों को समय पर भुगतान और सरल पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित केंद्रों पर पंजीकरण कराकर गेहूं बिक्री का लाभ उठाएं।
Updated on:
28 Feb 2026 02:16 pm
Published on:
28 Feb 2026 02:16 pm
