26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम से रबी की फसल प्रभावित होने की आंशका

पिछले करीब एक पखवाड़े से बदलते मौसम के मिजाज ने किसानों को खुश करने के साथ-साथ थोड़ी चिंता भी बढा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 25 Feb 2018, 6:57 AM IST

farmer news

जैतसर.

पिछले करीब एक पखवाड़े से बदलते मौसम के मिजाज ने किसानों को खुश करने के साथ-साथ थोड़ी चिंता भी बढा दी है। पकाव बिन्दु पर पहुंच चुकी रबी की फसल को एक तरफ जहां मौसम में आयी नमी से पकाव में लाभ मिलेगा वहीं तापमान में गिरावट से फसलों में कृमि रोग बढने की भी संभावना कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से व्यक्त की जा रही है।

गैर आबाद क्षेत्र में बसे परिवारों को लाभ पहुंचाने की कवायद

कृषि विभाग के अधिकारियों की माने तो बदलते मौसम के दरमयान एक ओर जहां मौसत की नमी फसलों के पकाव में मददगार साबित होगी वहीं किसानों को अब पकाव पर पहुंच चुकी अपनी फसल का तेला, चेपा, सूंडी व जौ में कंडवा रोग व गेहूं में यलोरेस्ट (पीलापन या पीली पती रोग) से बचाव के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए।

अपराध व जनसंख्या बढ़ी, अपराध रोकने को नहीं बढ़ी नफरी


कृषि पर्यवेक्षक गुरमीत सिंह एवं जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि फरवरी महीने से लेकर मार्च महीने के अंत तक रबी की फसल अपने पूर्ण पकाव पर होती है। मार्च महीने के अंतिम सप्ताह से किसान अपनी फसलों की कटाई प्रारंभ कर देंगे। ऐसे में उन्हें पकाव पर पहुंच चुकी फसलों को कृमि रोग से बचाने के लिए भी आवश्यक इंतजाम करने चाहिए।

संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान


करीब 15 हजार हेक्टेयर में है बिजान
जानकारी के अनुसार स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय क्षेत्राधिकार अंतर्गत करीब 15 हजार हैैक्टेयर क्षेत्र में रबी की फसल का बीजान किया गया है। जहां फसलें पकाव पर है। क्षेत्र में प्रतिवर्ष की अपेक्षा इस बार बीजान भी अधिक होने एवं फसलों की स्थिति सुदृढ होने के कारण उत्पादन अधिक होने की उम्मीद है। मार्च महीने के अंतिम सप्ताह से किसान अपनी फसलों की कटाई प्रारंभ कर देंगे। ऐसे में उन्हें पकाव पर पहुंच चुकी फसलों को कृमि रोग से बचाने के लिए भी आवश्यक इंतजाम करने चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग