
गंगानगर कच्चा आढ़तिया संघ का राधेश्याम मित्तल 29 वोट से अध्यक्ष चुना गया
गंगानगर कच्चा आढ़तिया संघ का राधेश्याम मित्तल 29 वोट से अध्यक्ष चुना गया
-श्रीगंगानगर कच्चा आढ़तिया संघ के सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक हुआ मतदान
-वार्ड नंबर 2 में सदस्य पद के लिए मनोज कुमार एक वोट से विजेता रहा
श्रीगंगानगर.नई धानमंडी के व्यापारियों की प्रमुख संस्था गंगानगर कच्चा आढ़तिया संघ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राधेश्याम मित्तल 29 वोट से अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए कुल 288 में 285 वोट ही पोल हुए। इसमें उम्मीदवार चंद्रमोहन सिंगल को 128 वोट और राधेश्याम मित्तल को 157 वोट मिले। कांटे के मुकाबला में जिंदल 29 वोट के अंतर से चुनाव जीत गए। वहीं,सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर दो से आशीष कुमार व मनोज कुमार में हुए मुकाबला में एक वोट से मनोज कुमार विजेता रहा। इस बीच मित्तल समर्थकों ने नारेबाजी की तथा रंग-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी हनुमान गोयल ने बताया कि नई धानमंडी के द्वितीय ब्लॉक में गंगानगर कच्चा आढ़तिया संघ कार्यालय में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक शांतिपूर्वक मतदान हुआ। मतदान को लेकर व्यापारी वर्ग में काफी उत्साह व जोश देखा गया। संस्था के कुल 288 में से 285 मतदाताओं ने वोट पोल किए। जबकि तीन व्यापारी बाहर थे,इस कारण वोट पोल नहीं कर पाए। गोयल ने बताया कि मतदान के लिए आने वाले व्यापारियों को फोटो युक्त परिचय पत्र देकर ही वोट पोल करवाया गया। दोपहर दो बजे तक मतदान होने के आधा घंटा बाद मतगणना शुरू की गई। पहले सदस्य का परिणाम जारी किया गया। इसके बाद अध्यक्ष पद का परिणाम जारी कर दिया गया।
--------
मनोज एक वोट से विजेता
मुख्य चुनाव अधिकारी गोयल ने बताया कि 15 सदस्य कार्यकारिणी के लिए एक-एक सदस्य चुना जाना है। इसमें वार्ड नंबर दो से आशीष कुमार को छह व मनोज कुमार को सात वोट मिले। इसमें मनोज कुमार एक वोट से विजेता रहा। जबकि वार्ड नंबर दस में किसी ने फार्म तक नहीं भरा है।
Published on:
28 Feb 2024 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
