
श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ जिलों की 11 में से 10 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में एक ही महिला विधायक चुनी गई है। इस बार तीनों जिलों में कई महिलाएं भाग्य आजमा रही थी, लेकिन अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र से शिमला नायक ही विधायक चुनी गई है। बीकानेर संभाग की बात की जाए तो तीन विधायक जीत कर विधानसभा में पहुंची हैं जबकि राज्य में 20 महिला विधायक चुनी गई है। इसमें कांग्रेस और भाजपा से नौ-नौ और दो निर्दलीय विधायक चुनी गई हैं। गौरतलब है कि 2013 में श्रीगंगानगर जिले से छह विधानसभा क्षेत्रों से तीन महिला विधायक चुनी गई थी। इसके बाद 2018 और 2023 में अब एक-एक महिला ही विधायक चुनी कर गई हैं।
बीकानेर जिले में दो महिलाएं विधायक चुनी गई
बीकानेर जिले में सात विधायकों में इस बार दो महिला विधायक हैं। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से सिद्धि कुमारी चौथी बार विधायक बनी हैं। नोखा विधानसभा क्षेत्र से सुशीला देवी डूडी चुनी गई हैं।
कांग्रेस से नौ महिलाएं विधायक
कांग्रेस पार्टी से इस बार नौ महिला विधायक चुन कर आई हैं। इसमें विधानसभा क्षेत्र मंडावा से रीटा चौधरी,चौमूं से शिखा मील बराला,धौलपुर से शोभारानी कुशवाह, हिंडौन से अनीता जाटव, बामनवास से इंद्रा, भोपालगढ़ से गीता बरवर, कुशलगढ़ से रमिला खडिय़ा,अनूपगढ़ से शिमला नायक और नोखा से सुशीला डूडी शामिल हैं।
भाजपा से भी नौ विधायक
विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा से भी नौ विधायक चुनी गई है। इसमें विद्याधर नगर जयपुर से दीया कुमारी, बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, कामां से नौक्षम चौधरी, जायल से मंजू बाघमार, जैतारण से शोभा चौहान, राजसमंद से दीप्ति किरण माहेश्वरी, लाडपुरा से कल्पना देवी,अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल और झालारापाटन से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंची है।
चुनाव लड़ी महिलाएं और जीतीं
| वर्ष | कुल प्रत्याशी | जीतीं |
| 2023 | 183 | 20 |
| 2018 | 51 | 27 |
| 2013 | 169 | 28 |
महिलाओं में सबसे बड़ी जीत
दीयाकुमारी-भाजपा-विद्यानगर जयपुर
कुल मत प्राप्त हुए-1,58,516
जीत का अंतर-71,368
शिमला नायक-कांग्रेस-अनूपगढ़
कुल मत प्राप्त हुए-1,02746
जीत का अंतर-38,881
दो दशक में चार महिला विधायक चुनी गई
श्रीगंगानगर जिले में 2003 और 2008 के बीच छह विधानसभा सीटों पर एक भी महिला विधायक नहीं चुनी गई। 2013 के विधानसभा चुनाव में रायसिंहनगर, गंगानगर और अनूपगढ़ से महिला विधायक चुनी गई थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में अनूपगढ़ विधानसभा से महिला विधायक चुनी गई थी। इससे पहले 1998 में सूरतगढ़ विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से विजय लक्ष्मी बिश्नोई विधायक चुनी गई थीं।
दो निर्दलीयविधायक चुनी गई: बाड़मेर से निर्दलीय प्रियंका चौधरी और बयाना विधानसभा से ऋतु बानावत चुनी गई हैं।
Published on:
08 Dec 2023 12:52 pm

बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
