4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छठ पर्व पर उमड़ी श्रद्धा, भगवान सूर्य की आराधना

छठ पर्व पर रविवार शाम को पूर्वांचल समाज के लोगों में काफी श्रद्धा व उल्लास नजर आया। समाज की महिलाओं व पुरुषों ने व्रत रखा। शाम को श्रीगोशाला व नगरपालिका स्थित फव्वारा स्थल के चारों ओर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अध्र्य दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
छठ पर्व पर उमड़ी श्रद्धा, भगवान सूर्य की आराधना

छठ पर्व पर उमड़ी श्रद्धा, भगवान सूर्य की आराधना

श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर). छठ पर्व पर रविवार शाम को पूर्वांचल समाज के लोगों में काफी श्रद्धा व उल्लास नजर आया। समाज की महिलाओं व पुरुषों ने व्रत रखा। शाम को श्रीगोशाला व नगरपालिका स्थित फव्वारा स्थल के चारों ओर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अध्र्य दिया। उन्होंने टोकरी में गन्ना, नारियल, फल आदि व मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखा। भगवान सूर्य की आराधना करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। नगरपालिका में हुए कार्यक्रम में मिथिला सेवा समिति के प्रधान ङ्क्षबदू राम, राजू साहू, देवन दास, अशर्फी दास, सुमन दास, श्रवण राम, रामकुमार व संजय दास काफी महिला-पुरुष शामिल हुए। उधर, श्रीगोशाला में छठ त्योहार मिथिला समिति की ओर से कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष रमापति मिश्र ने बताया कि पर्व के तहत चार दिन तक पूजा-अर्चना की जाती है। चौथे दिन सोमवार को उगते सूर्य को अध्र्य देकर व्रत खोला जाएगा। श्रीगोशाला में श्यामशंकर झा, कैलाश मिश्रा विवेक मिश्रा, सीता राम, विद्यानंद प्रसाद व तरुण झा आदि के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
अनूपगढ़. छठ महापर्व युवा कमेटी की तरफ से महाछठ पर्व के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्वांचल समुदाय के लोगों द्वारा मनाए जाने वाले 4 दिवसीय महाछठ पर्व के तहत रविवार को पानी में खड़े होकर अस्त हुए सूर्य को अघ्र्य देकर अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा अर्चना की गई।

Story Loader