23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम आएंगी तो सुधरेगी सड़कों की सेहत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 10 Aug 2018, 10:50 AM IST

road

सीएम आएंगी तो सुधरेगी सड़कों की सेहत

श्रीगंगानगर.

सीएम की प्रदेश स्तरीय यात्रा इलाके में अगले महीने आ रही है, इस यात्रा को लेकर चुनाव विश्लेषक कुछ भी राजनीति का हिसाब किताब आंकेंगे, लेकिन इस बहाने इलाके की जर्जर हो चुके मुख्य मार्गों की बिगड़ी सेहत सुधरने की उम्मीद जाग गई है। सीएम की यात्रा को देखते हुए जहां एक ओर भाजपाई भीड़ जुटाने के लिए जुट गए हैं, वहीं जिला प्रशासन ने उन मार्गों की हालत सुधारने की सूची तैयार की है जो जनता की बार-बार शिकायतों के बावजूद दुरुस्त
नहीं हो पा रहे हैं।

यहां तक कि नगर विकास न्यास प्रशासन ने अपना खजाना खोलने की पेशकश कर दी है। न्यास ने उन क्षेत्रों की सड़कों की सूची तैयार कर टेण्डर की प्रक्रिया शुरू की है जो चार से अधिक लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। न्यास अध्यक्ष संजय महिपाल की मानें तो गगन पथ, तहसील रोड, मोटर मार्केट रोड समेत कई सड़कों को बनाने का काम इसी महीने शुरू किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि राजकीय जिला चिकित्सालय से ओरबिट पैलेस तक नेशनल हाइवे के दोनों साइडों में सड़क का विस्तार इसी महीने के अंत तक हो जाएगा।


सीवर प्रभावित इलाका होगा निहाल
न्यास अध्यक्ष की मानें तो जिन क्षेत्र में सीवर की पाइप लाइन बिछाई गई है, वहां सीवर ठेका कंपनी की ओर से खुदाई की जा चुकी है और पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। बैंक कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, एलआईसी कॉलोनी, सरस्वतीनगर, कर्मचारी कॉलोनी, सिंघी कॉलोनी आदि एरिया में सड़कों को बनाने के लिए आरयूआईडीपी के अधिकारियों की सीवर ठेका कंपनी एल एंड टी के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है।

सीवर ठेका कंपनी इसी महीने तक सीवर खुदाई एरिया की अधिकांश सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लेगी। न्यास अध्यक्ष का कहना था कि सीएम आने से पहले यह काम पूरा करने के लिए बकायदा टारगेट भी निर्धारित किया गया है। जनता को सड़कों की टूटफूट या जीर्णोद्धार कराने संबंधित शिकायतें नहीं रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग