4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वोट पोल करने में ग्रामीण आगे, शहरी पीछे

Rural people are ahead in vote polling, urban people are behind- ग्रामीण क्षेत्र में 79.14 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 72.37 फीसदी मतदान

less than 1 minute read
Google source verification
Rural people are ahead in vote polling, urban people are behind

#Rajasthan Assembly Elections 2023 गंगानगर विधानसभा क्षेत्र में शहरी की बजाय ग्रामीणों ने वोट पोल करने में ज्यादा उत्साह दिखाया। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर लोकतंत्र के इस उत्सव में ज्यादा भागीदारी दिखाई। इधर, शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने जागरूकता अभियान के बावजूद वोट देने में कंजूसी बरती। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2 लाख 38 हजार 947 थे, इसमें से 1 लाख 78 हजार 677 वोट पोल हुए। मतदान 74.88 प्रतिशत रहा हैं। ग्रामीण और शहरी मतदाताओं की ओर से वोट पोल करने में ग्रामीण आगे रहे है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 21 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें कुल गांव 113 हैं। यहां 84 हजार 808 वोट थे, इसमें से 67 हजार 119 वोट पोल हुए। यह मतदान 79.14 प्रतिशत रहा। इसमें पुरुष मतदाताओं की पोलिंग का प्रतिशत 79.85 रहा। वहीं महिला मतदाताओं का पोलिंग प्रतिशत 78.37 तक दर्ज किया गया। इधर,
शहर के 65 वार्डो में कुल 1 लाख 54 हजार मतदाता हैँ जबकि वोट पोल करने के लिए 1 लाख 11 हजार 558 मतदाताओं ने रूचि दिखाई्। यहां मतदान 72.37 प्रतिशत रहा हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं का मतदान करने का प्रतिशत 72.85 रहा जबकि महिला मतदाताओं का पोलिंग प्रतिशत 71.85 तक दर्ज किया गया हैं।
--------------
विधानसभा क्षेत्र का वोटिंग गणित
कुल वोट पोल हुए वोट
पुरुष 1,24,391 93,718
महिला 1,14,547 84,952
थर्ड जेंडर 09 07
कुल योग 2,38,947 1,78,677
मतदान प्रतिशत---74.78
-----------

Story Loader