26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साध्वी की मां ने खूब हंसाया और रुलाया

सास बनी स्वीटी ने बहू को बताया कि त्याग एवं तपस्या के कठिन पथ पर चलने वाले साधु-साध्वियों का जीवन कितना मुश्किल भरा होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 26 Feb 2018, 7:32 AM IST

programme

श्रीगंगानगर.

साध्वी शिवप्रज्ञा की मां, 'जीओ और जीने दो' संस्था की अध्यक्ष स्वीटी जैन ने खूब हंसाया और रुलाया। अग्रसेन नगर स्थित एसएस जैन सभा भवन में रविवार को संत रूपचंद महाराज के दीक्षा जयंती समारोह में उन्होंने संस्था की महामंत्री सीमा अग्रवाल के साथ हास्य नाटिका प्रस्तुत की।

गंदे पानी के गड्ढे में युवक के डूबने की आशंका


सास बनी स्वीटी ने बहू को बताया कि त्याग एवं तपस्या के कठिन पथ पर चलने वाले साधु-साध्वियों का जीवन कितना मुश्किल भरा होता है। उनकी इस प्रस्तुति पर खचाखच भरे सभागार में हंसी के ठहाके लगे। साथ ही कई मौकों पर लोग भावुक भी हुए।
महासाध्वी रश्मि कुमारी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस, बाबा फरीद के जीवन प्रसंगों का जिक्र करते हुए गुरु महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि गुरु सही मार्ग दिखाते हैं और सोए संस्कार जगाते हैं। महासाध्वी स्नेह कुमारी की दीक्षा जयंती भी मनाई गई। आस-पास के शहरों के अलावा जयपुर , पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली के धर्मावलम्बियों ने भी समारोह में भाग लिया।

Video: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश


नगर विकास न्यास के अध्यक्ष संजय महिपाल, जैन सभा के अध्यक्ष नरेश जैन, पूर्व मंत्री निर्मल जैन, महेंद्र जैन, मनोज जैन, सावित्री जैन, संजय वर्मा, जैन सभा के मंत्री विमल कोटेचा आदि ने भी विचार रखे। नाटिकाओं के माध्यम से संत रूपचंद महाराज की जीवन की झलक दिखाई गई वहीं स्वच्छता का संदेश दिया गया। जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष शामलाल जैन, नरेंद्र जैन, तेरापंथी सभा के मंत्री जोगेन्द्र जैन, ओसवाल महिला समिति की अध्यक्ष उमा बांठिया सहित काफी जने मौजूद थे।

'देवभूमि की पहचान को कायम रखने की जरूरत'


इन दिनों सभा भवन में साध्वीवृन्द का प्रवास चल रहा है। महासाध्वी स्नेह कुमारी, दिव्य साधिका महासाध्वी रश्मि कुमारी, साध्वी रीटा, साध्वी गुरुवाणी, साध्वी शिवप्रज्ञा, साध्वी निकिता एवं साध्वी आद्या के सान्निध्य में प्रतिदिन 8.15 बजे से 9.30 बजे प्रवचन हो रहे हैं। महासाध्वी रश्मि कुमारी एवं साध्वी शिवप्रज्ञा श्रीगंगानगर की बेटियां हैं। जैन साध्वी के रूप में दीक्षित होने के बाद दोनों पहली बार यहां आई हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग