
कुंज विहार कॉलोनी में सफेदा का पड़े गिरा,कोई जनहानि नहीं हुई
तेज अंधड व बारिश-जिले में दौ सौ विद्युत पोल,25 विद्युत ट्रांसफार्मर गिरे,जनजीवन हुआ प्रभावित
-कुंज विहार कॉलोनी में सफेदा का पड़े गिरा,कोई जनहानि नहीं हुई
-शहर में देर रात तक कई फीडरों में बिजली रही गुल,जिला मुख्यालय पर 18.5 एममए बारिश,गर्मी से मिली राहत
श्रीगंगानगर.इलाके में दिन में पारा 43 डिग्री और शाम को मौसम में हुए परिवर्तन के साथ तेज अंधड़ व झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार शाम को 18.5 एमएम बारिश रेकॉर्ड की गई। पदमपुर रोड स्थित कुंज बिहार कॉलोनी में सफेदा के कई पड़े गिर गए। बंसती चौक से सद्भावना नगर रोड साईं बाबा मंदिर के पास और भांभू कॉलोनी रोड पर पांच-पांच विद्युत पोल सहित कुंज विहार में विद्युत ट्रासंफार्मर व पोल गिर गए। बारिश-अंघड़ की वजह से शहरी व ग्रामीण अंचल में बिजली सप्लाई ठप हो गई। जहां बारिश से जिले में 200 विद्युत पोल व 25 विद्युत ट्रांसफार्मर गिर गए और नई धानमंडी अनाज में खुल्ले में पड़ा सवा दौ लाख थैलों में काफी थैले बारिश से भीग गए। शहर में हुई तेज बारिश से जगह-जगह पानी ठहर गया। पानी निकासी की माकूल व्यवस्था नहीं थी। इस कारण लोगों को परेशानी हुई। जहां बारिश से सावणी की फसलों को काफी लाभ मिलेगा और शहर में देर रात्रि तक बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए निगम की टीम जुटी रही।
Published on:
13 Jun 2020 09:42 am

बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
