26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान

अभियान में लगभग तीन लाख फाउंडेशन, संत निरंकारी सेवादल तथा मिशन के अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 25 Feb 2018, 6:13 AM IST

cleaning survey

श्रीगंगानगर.

संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 64वीं जयंती 'गुरु पूजा दिवसÓ के उपलक्ष्य में विशाल सफाई अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत देश के लगभग 250 शहरों में 564 सरकारी अस्पतालों की सफाई की गई। इस अभियान में लगभग तीन लाख फाउंडेशन, संत निरंकारी सेवादल तथा मिशन के अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसी कड़ी में श्रीगंगानगर के राजकीय चिकित्सालय में सफाई अभियान चलाया गया।

प्लेट फार्म दो और तीन पर नहीं है पूरा शैड

इसमें सैकड़ों अनुयायियों ने उत्साह से भाग लिया। इस अभियान के लिए सभी कार्यकर्ता प्रात: 7.30 बजे एकत्रित हुए और प्रार्थना के बाद सफाई कार्य में जुट गए। सफाई अभियान के उपरांत चिकित्सालय की सुंदर सफाई देखकर डॉक्टरों, चिकित्सालय स्टाफ तथा मरीजों के परिजनों सभी ने निरंकारी अनुयाइयों के सेवा भाव की सराहना की।

श्याम धाम मंदिर में सुंदर कांड का महापाठ


इस अवसर पर जोनल इंचार्ज धर्मपाल टक्कर, संयोजक सोहनलाल छाबड़ा, क्षेत्रीय संचालक श्याम सुन्दर छाबड़ा, संचालक महेन्द्रजी, शिक्षक सुमित मक्कड़, पुष्पा छाबड़ा, अमर आहूजा आदि निरंकारी श्रद्धालुओं ने राजकीय जिला चिकित्सालय, राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय एवं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के पार्कों, पार्किंग, जलगृह तथा टॉयलेट इत्यादि स्थानों की सफाई की। नगर परिषद् ने कचरा संग्रहण के लिए ट्रॉलियों की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद संत निरंकारी सत्संग भवन में सफाई अभियान चलाया गया, जहां सम्पूर्ण परिसर की श्रद्धालुओं ने सफाई की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

होली-दिवाली संग, सब होते दंग


इससे पहले शुक्रवार शाम को सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 64वीं जयंती 'गुरू पूजा दिवस' के अवसर पर स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन में संयोजक सोहनलाल छाबड़ा की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के तप-त्याग भरे जीवन से प्रेरणा ली गई तथा समर्पित भाव से गुरूवचनों पर चलने का संकल्प किया गया। इसके बाद संत निरंकारी सत्संग भवन में सफाई अभियान चलाया गया, जहां सम्पूर्ण परिसर की श्रद्धालुओं ने सफाई की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग