26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकानदारी प्रभावित होते देख सड़कों पर उतरे दुकानदार

इन दुकानदारों का आरोप था कि यूआईटी जानबूझकर यह लोहे की जाली लगा रही है, इससे वे सीधे सड़क पर आवाजाही नहीं कर पाएंगे, ऐसे में उनकी ग्राहकी प्रभावित होग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 27 Feb 2018, 7:57 AM IST

shopkeeper holder

श्रीगंगानगर.

नेशनल हाइवे पर शिव चौक से राजकीय जिला चिकित्सालय तक दुकानदारों ने सर्विस रोड की आड़ में लोहे की जाली लगाए जाने पर दुकानें बंद कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस अति व्यस्ततम रोड के दोनों साइडों में दुकानदारों ने भवन निर्माण सामग्री जैसे बजरी और रेता डालकर दुकानदारी कर रहे थे लेकिन अब सर्विस रोड के कारण इन दुकानों के सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की जाली लगाने का विरोध सोमवार को शुरू हो गया। इन दुकानदारों का आरोप था कि यूआईटी जानबूझकर यह लोहे की जाली लगा रही है, इससे वे सीधे सड़क पर आवाजाही नहीं कर पाएंगे, ऐसे में उनकी ग्राहकी प्रभावित होगी।

बाबा के सतरंगी शृंगार से श्रद्धालु अभिभूत

इन दुकादारों के समर्थन में शिव चौक के पास लोहा मार्केट के दुकानदार भी सड़क पर उतर आए। दुकानदारों की सूचना पर नगर परिषद उपसभापति अजय दावड़ा लक्की कई पार्षदों के साथ पहुंचे और उन्होंने जयपुर गए न्यास अध्यक्ष संजय महिपाल से मोबाइल पर बात कराई। दावड़ा का दावा था कि न्यास अध्यक्ष ने लोहे की जाली नहीं लगाने का आश्वासन दिया है। अब सिर्फ सर्विस रोड निर्माण कराया जाएगा।

'जो मांगै ठाकुर अपने ते सोई-सोई देवै...


अपनी बारी आई तो करने लगे विरोध
दुकानदारों ने इस रोड पर दोनों साइडों में अस्थायी कब्जा जमाकर पूरी रोड को संकरा कर दिया है। शहर के इस एंट्री मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, ऐसे में दोनों साइडों में मिट्टी के गुबार से दुपहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। इस संबंध में जब जब न्यास प्रशासन ने भवन निर्माण सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की घुड़की दी तो सिफारिशों की कॉल अड़चन बन गई। ऐसे में न्यास प्रशासन ने अब सर्विस रोड के साथ-साथ लोहे की जालियां लगाने की प्रक्रिया अपनाई तो वहां दुकानदारों में खलबली मच गई। इन दुकानदारों का आरोप था कि यूआईटी जानबूझकर यह लोहे की जाली लगा रही है, इससे वे सीधे सड़क पर आवाजाही नहीं कर पाएंगे, ऐसे में उनकी ग्राहकी प्रभावित होगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग