23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पकडे गए छह और पाकिस्तानी नागरिक

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 12 Aug 2018, 4:51 PM IST

Pakistani civilian

पकडे गए छह और पाकिस्तानी नागरिक

अनूपगढ.

सीमा सुरक्षा बल द्वारा गत रात्रि शनिवार रात को मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए 5 पाक नागरिकों से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 6 अन्य पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ कर पुलिस थाना लाया गया है

,जहां इन नागरिकों से पुलिस के अलावा सीमा सुरक्षा बल तथा आई बी के अधिकारी पूछताछ कर रहे है,संभवतया इन नागरिकों को पूछताछ के लिए जेआईसीए भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के बहावलपुर जिले की अहमदपुर तहसील से एक परिवार गंगा नदी में अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार आया हुआ था।जिसके बारे में सीमा सुरक्षा बल बीकानेर की सामान्य शाखा को मुखबिर से जानकारी मिली कि कुछ पाक नागरिक भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक घूम रहे है।

स्वतंत्रता दिवस नजदीक होने तथा बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों के सीमा क्षेत्र में होने की सूचना से सीमा सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद हो गए और कुछ ही देरी में चुना फाटक के पास 5 पाकिस्तानी 3महिला तथा 2 पुरुष पकड़ लिया।सीमा सुरक्षा बल के जवान इन्हें रात्रि में ही पुलिस थाना में ले आए।सूचना पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में अन्य पाक नागरिकों का पता लगने पर 6 अन्य पाक नागरिकों को अनूपगढ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पुलिस थाना लाया गया।पुलिस उपाधीक्षक सोहनराम बिश्नोई ने बताया कि यह पाक नागरिक 4 अगस्त को मुनाबाद पाकिस्तान से रेल के रास्ते से भारत आए थे।

इनके पास धार्मिक वीजा भी मिला है जिसकी अंतिम तिथि 25 सितम्बर है।मगर इस वीजा हरिद्वार क्षेत्र का है।यह लोग 8 अगस्त को हरिद्वार तो पहुंचे है।इन्हें वापिस पाकिस्तान जाना था पाकिस्तान जाने की बजाय यह लोग हरिद्वार से इन्होंने सूरतगढ़ की रेल ली और सूरतगढ़ में आने के बाद यह अनूपगढ क्षेत्र में आ गए।इन्होंने वीजा की नियम तथा शर्तों का उलंघन किया है।पुलिस उपाधीक्षक बिश्नोई ने बताया कि अनूपगढ क्षेत्र में इन पाक नागरिकों के पूर्व में पाक से विस्थापित होकर आए रिश्तेदार रहते है।

उन्होंने बताया कि इन नागरिकों की गहनता से तलाशी ली गई है लेकिन इन नागरिकों के पास कोई भी संदिग्ध वस्तु दस्तावेज या अन्य कोई संदिग्ध सामग्री नही मिली हैं।समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी। उक्त तीनों द्वारा पूछताछ तथा जांच की जा रही जांच में कुछ और पाकिस्तानी होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग