2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

जोधपुर से श्रीगंगानगर होकर ऋषिकेश जाएगी स्पेशल रेल संचालन

गाड़ी संख्या 04803 भगत की कोठी (जोधपुर)-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल रेल सेवा रविवार को भगत की कोठी से 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 7.10 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी

Google source verification

जोधपुर से श्रीगंगानगर होकर ऋषिकेश जाएगी स्पेशल रेल संचालन

गाड़ी संख्या 04803 भगत की कोठी (जोधपुर)-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल रेल सेवा रविवार को भगत की कोठी से 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 7.10 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी


श्रीगंगानगर.रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवती अमावस्या पर भगत की कोठी (जोधपुर) योग नगरी ऋषिकेश भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेल सेवा एक ट्रिप का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04803 भगत की कोठी (जोधपुर)-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल रेल सेवा रविवार को भगत की कोठी से 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 7.10 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04804 योग नगरी ऋषिकेश-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेल सेवा 17 जुलाई को योग नगरी ऋषिकेश से 17.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 17.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इस रेल सेवा में 15 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।
——–
सांसद ने भी लिखा था पत्र
सांसद निहालचंद ने भी जून 2023 माह में एक पत्र उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के महाप्रबंध विजय शर्मा को लिखकर सोमवती अमावस्या पर एक गाड़ी संचालन करने की मांग की थी। पत्र में लिखा था कि श्रीगंगानगर से हरिद्वार-ऋषिकेश इंटरसिटी गाड़ी का संचालन किया जा रहा है उसमें भी यात्री भार बहुत ज्यादा है। इस कारण यात्रियों को असुविधा नहीं हो,इसके लिए एक दिन के लिए एक अतिरिक्त गाड़ी का संचालन किया जाए। इस गाड़ी के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।