2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

हवा के बवंडर से रामसिंहपुर क्षेत्र में टीन-टप्पर उड़े

रामसिंहपुर (श्रीगंगानगर). मंडी के गांव कूंपली में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे मात्र एक किमी में ही हवा का बवंडर बनने से एक घर में लगा शैड करीब डेढ़ सौ मीटर दूर जाकर पड़ौसी के घर पर गिरने से पड़ोसी के मकान की मंडेरी, छत व पानी की डिग्गी टूट गई।

Google source verification

रामसिंहपुर (श्रीगंगानगर). मंडी के गांव कूंपली में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे मात्र एक किमी में ही हवा का बवंडर बनने से एक घर में लगा शैड करीब डेढ़ सौ मीटर दूर जाकर पड़ौसी के घर पर गिरने से पड़ोसी के मकान की मंडेरी, छत व पानी की डिग्गी टूट गई। इसके साथ ही पास में बंधे गोवंश घायल हो गई। गनीमत रही कि उस समय घर के सभी सदस्य घर के अन्दर थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे मात्र एक किमी के दायरे में हवा का बवंडर बन गया। इससे सुभाष डूडी के घर में कम्बाइन मशीन के लिए बना लोहे की चादरों का शैड उडक़र करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पड़ोसी रामसिंह पुत्र रामेश्वरलाल सुथार के घर पर गिर गया। इससे रामसिंह के मकान की छत, मंडेरी व पानी की डिग्गी टूट गई व पास में बंधे गोवंश घायल हो गए। रामसिंह के भतीजे रामकुमार सुथार ने बताया कि शैड उडकर पहले विद्युत पोल से टकराया जिससे पोल टूट जाने के बाद आधा शैड मकान पर गिरने से काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि उस समय घर में तीन सदस्य मौजूद थे। लेकिन बरसात की वजह से घर के अन्दर बैठे थे। अचानक धमाका होने से घर के सभी सदस्य चीखने लगे, उन्हे लगा कि घर पर बिजली गिरी है। घर से बाहर निकले तो हकीकत का पता चल सका।
किसानों के खिले चेहरे
रामसिंहपुर मंडी व आसपास के गांवो व चकों में शनिवार शाम करीब चार बजे जमकर बादल बरसने से ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर फसलों को जीवनदान मिलने से किसानों के चेहरों पर रोनक आ गई। मंडी सहित गांव 58,57,56 व 54 जीबी के कूंपली, भागसर, दस, ११,१२,१३ एएस में सावन की पहली बरसात हुई। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।