2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

शहर में बढ़ रहा कुत्तों का ‘आतंक’, राह से गुजरना भी हुआ मुश्किल

एक सप्ताह में अस्पताल में कुत्ते से काटने के कारण रेबिज के टीकों को लगवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई

Google source verification

अनूपगढ़. कस्बे के वार्ड नम्बर 18 के पार्षद राजू चलाना के नेतृत्व में वार्डवासियों ने नगरपालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आवारा कुत्तों के आंतक से मुक्ति दिलवाने की मांग की है। वार्ड पार्षद चलाना की तरफ से शुक्रवार को करीब 3 दर्जन लोगों के हस्ताक्षर युक्त दिए गए ज्ञापन में उन्होंने लिखा कि गोगा मन्दिर के नजदीक व किले के आस-पास आवारा कुत्तोँ ने आतंक मचा रखा है। एक सप्ताह में करीब 10-15 लोगों को काट लिया है। कुत्ते मोटरसाइकिल सवार लोगों के पीछे भौंकते हुए काटने के लिए दौड़ते है,जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ज्ञापन में लिखा गया कि वार्ड वासियों का जीना मुश्किल हो गया है। कुत्तों के काटने से रेबिज फैलने का भी खतरा हो गया है। पार्षद ने बताया कि गत एक सप्ताह में अस्पताल में कुत्ते से काटने के कारण रेबिज के टीकों को लगवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं। गत दिवस भी कुत्तों ने पांच वर्षीय एक बच्चे को काटने का प्रयास किया। गोगा मन्दिर के नजदीक व किले के आस-पास एवं कस्बे में जहां भी आवश्यकता है, वहां आवारा कुत्तो के आतंक से मुक्ति दिलाए।