
कीटनाशी के सेवन से युवती की हालत बिगड़ी
क्षेत्र के गांव 68/1 जीबी में गुरुवार को कीटनाशी के सेवन से युवती की हालत बिगड़ गई। उसे परिजनों ने अनूपगढ़ के चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहां गंभीर हालत के चलते उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव 68/1 जीबी की युवती ने गुरुवार सुबह किसी समय घर में रखे कीटनाशी का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगडऩे लगी। युवती के कीटनाशी का सेवन करने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे संभाला तथा अनूपगढ़ के चिकित्सालय लेकर आए। यहां चिकित्सों ने उसे प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि इस मामले में अभी कोई विशेष खुलासा नहीं हुआ है। युवती ने कीटनाशी का सेवन क्यों किया तथा घटना के पीछे क्या कारण रहे इसके बारे में कोई खुलासा नहीं हआ है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया है।
Published on:
06 Jun 2019 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
