
श्रीगंगानगर।
सुदामा नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में सतरंगी फाल्गुन मेले में सोमवार को भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्याम प्रेमियों ने बाबा को फल बिस्किट और लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर भक्तों में बांटा। कई श्याम प्रेमी रंग बिरंगी ध्वजाएं लेकर मंदिर में धोक लगाने आए। इन श्रद्धालुओं के लिए दोपहर में भोजन (प्रसाद) की व्यवस्थाएं मंदिर में की गई थी। मंदिर के प्रवक्ता संदीप शेरेवाला ने बताया कि फाल्गुन सुदी ग्यारस के दिन सुबह से ही मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भर गया था। मंगलवार की रात्रि को श्याम पैदल यात्रा प्रबंधन समिति द्वारा श्याम जागरण किया जाएगा। इसमें भजन गायक राजेश कापडिय़ा, मोहनलाल गर्ग एवं अन्य श्याम प्रेमी श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। मंदिर के प्रवक्ता संदीप शेरेवाला ने बताया कि फाल्गुन सुदी ग्यारस के दिन सुबह से ही मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भर गया था।
रात्रि में हुए श्याम बाबा के संकीतज़्न में श्याम परिवार मंडल के रोहित शेरेवाला, धीरज जैन आदि ने श्याम बाबा के भजन सुनाए। संचालक दीनदयाल शेरेवाला, सेवादार चंद्रेश गोयल, प्रेम तंवर ने बताया कि श्याम बाबा की प्रतिमा पर सतरंगी शृंगार देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। शेरेवाला ने बताया कि मंगलवार को बारस के दिन सुबह से ही खीर चूरमे की सवामणियों का महाभोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। दोपहर में भोजन की व्यवस्था भी मंदिर में की गई है।
मंगलवार की रात्रि को श्याम पैदल यात्रा प्रबंधन समिति द्वारा श्याम जागरण किया जाएगा। इसमें भजन गायक राजेश कापडिय़ा, मोहनलाल गर्ग एवं अन्य श्याम प्रेमी श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। मंदिर के प्रवक्ता संदीप शेरेवाला ने बताया कि फाल्गुन सुदी ग्यारस के दिन सुबह से ही मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भर गया था।
यहां भी पढ़े
होली के लिए सजने लगे बाजार https://goo.gl/1dKFfu
'देवभूमि की पहचान को कायम रखने की जरूरत' https://goo.gl/xLZnEY
गंदे पानी के गड्ढे में युवक के डूबने की आशंका https://goo.gl/khthzm
Video: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश https://goo.gl/4Jc2Aw
Published on:
27 Feb 2018, 7:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.